Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras Celebrates Pandit Kishori Lal Smriti Ceremony with Student Recognition
मेधावियों को मिला सम्मान,खिल उठे चेहरे

मेधावियों को मिला सम्मान,खिल उठे चेहरे

संक्षेप:

Hathras News - ,खिल उठेमेधावियों को मिला सम्मान,खिल उठेमेधावियों को मिला सम्मान,खिल उठेमेधावियों को मिला सम्मान,खिल उठेमेधावियों को मिला सम्मान,खिल उठेमेधावियों को

Sep 16, 2025 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस: मेला श्री दाऊजी महाराज के मुख्य मेला पंडाल में पंडित किशोरी लाल स्मृति समारोह भव्य रूप से मनाया गया। जिसमें वाद विवाद प्रतियोगिता अस्सी फीसद से ऊपर छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर सांसद अनूप बाल्मीकि और जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ,एमएलसी मानवेंद्र सिंह गुरुजी, पूर्व विधायक व राज्य मंत्री मुकुल उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी और कार्यक्रम के कार्यक्र अध्यक्षता कर रहे अरुण शर्मा, संस्थापक डॉ जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी ने संयुक्त रूप से किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में सात विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें प्रथम स्थान पाकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा प्रथम आयुषी वशिष्ठ ने पंडित किशोरी लाल स्मृति चलविजयंती शील्ड जीती द्वितीय स्थान कृष्ण सिंह ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान शेकसरिया इंटर कॉलेज की छात्रा कोमल ने प्राप्त किया। विद्यार्थियों का 80 फीसद तथा उससे अधिक 2024 --2025 के विद्यार्थियों करीब 293 बच्चों ने अपना सम्मान पत्र व मेडल प्राप्त किये। कार्यक्रम में आए अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मदन मोहन गौड पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण महासभा तथा ब्रह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा , धर्म सम्मेलन संयोजक पंडित गणेशचंद्र वशिष्ठ ,मुख्य निर्णायक रामनाथ कौशिक, निर्णायक मंडल में डॉ प्रवीण देव रावत, डॉ कपिल शर्मा, राहुल प्रताप सिंह, हेमेंद्र शर्मा, स्वाति सोनी,पंडित ऋषि कुमार कौशिक, पंडित अविनाश पचौरी, महेशचंद्र इंजीनियर,बृजेश वशिष्ठ, जयशंकर पाराशर, मेला कोतवाल मणिकांत शर्मा आदि का सम्मान पंडित किशोरी लाल स्मृति संस्थान के संस्थापक डॉ जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी, सहयोग संयोजक सत्येंद्र स्वरुप शर्मा फौजी मुख्य व्यवस्था देव स्वरूप शर्मा फौजी द्वारा संयुक्त रूप से किया। संचालन ताराचंद माहेश्वरी, डॉ जितेंद्र कुमार शर्मा, अनिल बौहरे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण शर्मा प्रधानाचार्य ने की।