Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras Celebrates Lord Parshuram Jayanti with Historic Procession and Election of Brahmin Sabha President
ब्राह्मण महासभा के योगा पंडित चुने गए अध्यक्ष

ब्राह्मण महासभा के योगा पंडित चुने गए अध्यक्ष

संक्षेप:

Hathras News - शहर के आगारा रोड स्थित बामौली हाउस पर मंगलवार को ब्राह्मण महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा उर्फ योगा पंडित का फूल ब्राह्मण महासभा के योगा

Dec 23, 2025 10:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। विप्रकुल शिरोमणि एवं ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर नवसंवत्सर पर चैत्र प्रतिपदा को निकालने वाली विशाल व एतिहासिक भगवान परशुराम की शोभायात्रा महोत्सव एवं श्री ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पद चुनाव हेतु मंगलवार को शहर के सादाबाद गेट घास की मंडी स्थित स्टेट बैंक पर बैठक हुई। जिसमें ब्राह्मण समाज द्वारा सर्वसम्मति से प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापारी नेता योगेंद्र शर्मा योगा पंडित को अध्यक्ष चुना गया है। सादाबाद गेट स्थित स्टेट बैंक पर पं. संजीव शर्मा के प्रतिष्ठान पर मंगलवार को सभी विप्र बंधु एकत्रित हुए। आगामी वर्ष के अध्यक्ष पद के लिए नाम आमंत्रित किए गए।

मुख्य रूप से अध्यक्ष पद के लिए सुधीर पचौरी व सुभाष उपाध्याय के नामों पर विचार हुआ।दोनों ही विप्र बंधुओं ने योगा पंडित का नाम प्रस्तावित किया। इस पर सभी ने हर्ष ध्वनिमत से पूर्ण समर्थन करते हुए सहमति जताई। योगा पंण्डित के नाम पर आम सहमति बन जाने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित कर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष पं. संदीप शर्मा ने की। संचालन पूर्व अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा बंटी भैया एवं पं. तरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमुख समाजसेवी एवं व्यापारी नेता योगेंद्र शर्मा योगा पंडित को श्री ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष चुने जाने पर सभी विप्र बंधुओं ने पुष्पहार पहनाकर जोरदार स्वागत किया और शहर में स्वागत जुलूस निकाला। बुर्जवाला कुआं पहुंचकर भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रसाद लगाया। यहां से भगवान परशुराम और विप्र समाज के जयघोष करते हुए विप्रो का यह समूह रामलीला मैदान स्थित भकाभैंडा मंदिर पहुंचा। जहां पर विराजमान भगवान परशुराम जी की मंत्र उच्चारण के मध्य पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण कर पुनः बुर्जवाला कुआं पहुंचे। इस मौके पर रामेश्व उपाध्याय ब्लॉक प्रमुख, पूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा बंटी भैया, संजय शर्मा बीबीसीएन, प्रशांत बौहरे, कृष्णबिहारी शर्मा कुलकुल, संजय शर्मा बीज वाले, मुदित भारद्वाज, बंशी पण्डित, प्रवीण कौशिक, मदन मोहन रावत, शरद उपाध्याय नंदा, हरिमोहन शर्मा गुरुजी, शेखर पंडित, राम शर्मा, जय शर्मा, आशीष दीक्षित, सुधीर पचौरी, तरुण शर्मा, विशाल सारस्वत, अधीर पचौरी, संतोष शर्मा, सुभाष उपाध्याय, विपुल गौड़, शंभूनाथ पुरोहित, विकास भारद्वाज, छोटू पुरोहित, मुदित भारद्वाज, चुन्नू पाराशर, ब्रजेश वशिष्ठ, राजेंद्रनाथ चतुर्वेदी, डा.ललितेश शर्मा, अरविंद वशिष्ठ एड़वोकेट, वीरेंद्र उपाध्याय, आशीष दीक्षित, रविंद्र रावत, अंकित पंडित, उमेश शर्मा रॉबी, केशवदेव शर्मा, करण शर्मा, नरेंद्र तिवारी, उदित बोहरे, गोविंद शर्मा, शुभम पचौरी, नवीन शर्मा, अभय गौतम, मयंक शर्मा, दुष्यंत कटारा, अभिषेक शर्मा, अजय गौड़, विशाल शर्मा आदि विप्र बंधु शामिल रहे। ----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;