10 को मनाई जाएगी मैनीमनन की जयंती

Apr 05, 2026 10:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - को मनाई जाएगी मैनीमनन की जयंती 10 को मनाई जाएगी मैनीमनन की जयंती 10 को मनाई जाएगी मैनीमनन की जयंती 10 को मनाई जाएगी मैनीमनन की जयंती 10 को मनाई जाएगी

10 को मनाई जाएगी मैनीमनन की जयंती

हाथरस, संवाददाता। होम्योपैथिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया हाथरस के तत्वावधान में 10 अप्रैल को हैनीमैन की जयंती शहर के अलीगढ़ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में मनाई जाएगी। जिसमें जिले की सभी तहसीलों चिकित्सक और होम्योपैथिक फार्मेसी स्टोर भी भाग लेंगे।सीनियर होम्योपैथिक डॉक्टर डॉ. एचके शर्मा, अलीगढ़ रोड हाथरस, सीनियर होम्योपैथिक स्टोर मै मोहता होम्योपैथी स्टोर, प्रोपराइटर निर्मल मोहता को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान होम्योपैथिक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों ने दी। अध्यक्ष डॉ. राजीव लोचन उपाध्याय ने बताया कि बसुन्धरा एन्क्लेव उनके निवास पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य कैम्प लगाया जाएगा।यूनियन के सचिव डॉ. राकेश गुप्ता व कोषाध्यक्ष डॉ. संदीप गहलौत द्वारा अपनी सेवाएं दी जाएंगी।

इसके बाद मुरसान में माँ सरस्वती हॉस्पिटल में एक दिवसीय कैम्प लगाकर निःशुल्क दवा वितरण की जाएंगी। बौहरे वाली देवी के सामने ग्लोशाइन स्किन केयर सेन्टर पर तीन दिवसीय निःशुल्क स्किन केयर कैंप लगाया जाएगा। डॉ. यूएस गौड़, डॉ. कुनाल वाष्र्णेय, डॉ. हर्ष गर्ग, डॉ. शशांक मोहता, डॉ. इन्द्र वाष्र्णेय आदि उपस्थित रहे।----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।