अक्षय तृतीया पर शहर में जगह जगह हुई पूजा अर्चना, किया गया प्रसाद वितरण

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - भगवान परशुराम की प्रतिमा पूजा अर्चना करते विप्रबंधु। अअक्षय तृतीया पर शहर में जगह हुई पूजा अर्चना,अक्षय तृतीया पर शहर में जगह हुई पूजा अर्चना,अक्षय तृ

अक्षय तृतीया पर शहर में जगह जगह हुई पूजा अर्चना, किया गया प्रसाद वितरण

हाथरस। रविवार को अक्षय तृतीया का पर्व जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह विप्रबंधुओं ने भगवान पराशुराम का घरों में अभिषेक किया। भोग लगाने के साथ आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। शहर के बुर्जवाला कुंआ स्थित परशुराम चौक पर विप्रबधुंओं ने भगवान परशुराम की विशेष पूजा अर्चना की। प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा शहर के रामलीला मैदान स्थित भंकाभेंड़ा मंदिर में भगवान परशुराम का पंचामृत से अभिषेक किया गया। उसके बाद भव्य श्रंगार किए गए। आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा शहर के मंदिरा में भगवान के भव्य श्रंगार किए गए। भजन कीर्तन के साथ सत्तू का भोग लगाया गया।

अक्षय तृतीया पर्व पर श्रध्दालुओं के द्वारा हल्के सोने व चांदी के आभूषण खरीदे गए। वहीं शहर में कई स्थानों पर शर्बत वितरण किया गया। अक्षय तृतीया को बांके बिहारी के चरणों के दर्शन होते हैं। इसलिए काफी श्रध्दालु श्रीधाम व्रंदावन के लिए रवाना हुए। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित, प्रशांत शर्मा, डॉक्टर विकास शर्मा, विशाल सारस्वत, उमेश चंद्र शर्मा सहित काफी संख्या में विप्रबंधु मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।