पीआरडी जवानों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

पीआरडी जवानों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

संक्षेप:

Hathras News - हाथरस में युवा कल्याण विभाग द्वारा 77 वां पीआरडी स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 66 पीआरडी जवानों ने 03 टोलीयों में भाग लिया। मुख्य अतिथि पीएन यादव ने परेड का अवलोकन किया और विजेता टोली को पुरस्कार दिए। कबड्डी और वालीवॉल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

Dec 11, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

हाथरस। 77 वां पीआरडी स्थापना दिवस का आयोजन युवा कल्याण विभाग हाथरस द्वारा जिला स्र्पोट्स स्टेडियम हाथरस में किया गया। जिसमें जनपद के कुल 66 पीआरडी जवानों की 03 टोलीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में पीएन यादव, जिला विकास अधिकारी उपस्थित रहें। मुख्य अतिथि का स्वागत गौरव कुमार प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हाथरस द्वारा बुके भेंटकर किया गया। जिला विकास अधिकारी द्वारा पीआरडी जवानों का मान प्रणाम स्वीकार किया। पीआरडी स्वंय सेवकों द्वारा परेड का प्रर्दशन किया गया। प्रर्दशन में विमल कुमार पीआरडी स्वंय सेवक की टोली संख्या-1 प्रथम एवं पूनम देवी की टोली संख्या-3 द्वितीय तथा टोली संख्या-2 तृतीय रही।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परेड प्रर्दशन के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त टोली संख्या-1 की कमान्डर विमल कुमार, द्वितीय स्थान प्राप्त टोली संख्या-3 की कमान्डर पूनम, तृतीय स्थान प्राप्त टोली संख्या-2 के कमान्डर सतीश कुमार को मुख्य अतिथि ने शील्ड देकर पुरस्कृत किया। परेड के विजेता प्रथम स्थान प्राप्त पीआरडी स्वंयसेवकों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। उनके बीच खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी व वालीवॉल का आयोजन कराया गया। जिला विकास अधिकारी ने पीआरडी स्वंयसेवकों का उत्साहवर्धन किया तथा पीआरडी जवानों को कार्य के प्रति सजग व अपनी ड्यूटी के कर्तव्यों का ठीक प्रकार से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में गौरव कुमार, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, आशीष शिव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सासनी, देवेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मुरसान, सत्यवीर सिंह वरिष्ठ सहायक, राजवीर सिंह, पत्रवाहक एवं हरदम सिंह, वीरेन्द्र सिंह स्वयसेवक उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।