Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras CDO Takes Action Against 27 Absentee Employees Salary Halted
जिला वित्त एवं संरक्षण अधिकारी सहित 27 कर्मचारियों का वेतन रोका

जिला वित्त एवं संरक्षण अधिकारी सहित 27 कर्मचारियों का वेतन रोका

संक्षेप: Hathras News - गुरुवार को सीडीओ ने विकास भवन के कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का किया निरीक्षण

Fri, 7 Nov 2025 12:16 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने विकास भवन में संचालित विभिन्न कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का सवा दस बजे अवलोकन किया। इस दौरान जिला वित्त एवं सरंक्षण अधिकारी सहित कुल 27 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने गुरुवार के दिन का वेतन-मानदेय अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया। वहीं स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करके वहां की हकीकत परख रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने सवा दस बजे विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजिका में अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के प्रति उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी में अवनेन्द्र राठौर, जिला वित्त एवं संरक्षण अधिकारी, सर्वेश कुमार, जीप चालक ,कार्यालय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी में ईशान ठाकुर, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी में अम्बरीश अग्रवाल, ग्राम पंचायत अधिकारी,कृष्णा शर्मा, कनिष्ठ सहायक, कमल प्रकाश सक्सैना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,कार्यालय दिव्यांगजन एवं सशक्तीकरण में नरेन्द्र मोहन शर्मा, कम्पयूटर आपरेटर, कार्यालय जिला ग्राम्य विकास अभिकरण में दिनेश कुमार, संख्या सहायक,पवन मिश्रा, वरिष्ठ सहायक,अश्वनी उपाध्याय, कम्प्यूटर आपरेटर,महेश चन्द्र, पत्रवाहक अनुपस्थित मिले। वहीं कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, जल निगम-नगरीय में सुभाष बाबू, सहायक लेखाकार,मोहनलाल, चतुर्थ श्रेणी,चन्द्रपाल सिंह, चौकीदार,कार्यालय अधिशासी अभियंता, जलनिगम-ग्रामीण में आशुतोष यादव, वरि0सहायक,राहुल कुमार, स्टैनो, प्रमोद कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर,सतीश चन्द्र, चौकीदार,अधिशासी अभियंता, ग्राअवि में सुशील कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक,कार्यालय सहायक निदेशक, मत्स्य में गिरीश चन्द्र, ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक, ज्ञान बहादुर, वरिष्ठ सहायक,कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक में सत्यपाल सिंह, सहायक विकास अधिकारी,कार्यालय जिला कृषि अधिकारी में संतोष कुमार पाठक, प्रधान सहायक,योगेश कुमार वार्ष्णेय, वरिष्ठ सहायक,कुलदीप कुमार सिंह, कार्यालय सहायक, कार्यालय जिला कृषि रक्षा अधिकारी में नरेश पाल सिंह, वरिष्ठ सहायक और नेहा शर्मा कनिष्क सहायक अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने संबंधित कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारी व अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त कर पत्रावली प्रस्तुत की जाए।