Hathras News: रोडवेज बसों में सफर करें जरा संभलकर

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: रोडवेज बस में अस्त व्यस्त हालत में वायरिंगरोडवेज बसों में सफर करें संभलकररोडवेज बसों में सफर करें संभलकररोडवेज बसों में सफर करें संभलकररोडवेज बसों में

Hathras News: रोडवेज बसों में सफर करें जरा संभलकर

Hathras News: हाथरस। यदि आप हाथरस डिपो की बस में सफर कर रहे हैं तो जरा संभलकर करें। डिपो की पुरानी बसों में अग्निशमन यंत्र भगवान भरोसे हैं। फस्टएड बॉक्स भी गायब है। गर्मी को देखते हुए रोडवेज के अधिकारियों ने इंतजामों को परखा नहीं है। डिपो के अधिकारी यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं देने से अनजान बने हुए हैं। हाथरस डिपो में वर्तमान में 91 बसें हैं। इन बसों का संचालन लोकल व लंबे रूटों पर होता है। इसमें सबसे खास बात यह है कि डिपो में एक दर्जन से अधिक बसें पुरानी हैं। इन बसों का हिन्दुस्तान की टीम ने हाल जाना। बसों में स्टेरिंग के पास वायरिंग अस्त व्यस्त हालत में मिली। बस किसी बस में अग्निशमन यंत्र बदहाल हालत में पड़ा मिला तो किसी में नाम के लिए लगा मिला। बस में प्राथमिक उपचार देने के लिए लगा फस्टएड बॉक्स भी गायब मिला। साथ ही पुरानी बसों में बैठने की Seat भी सही हालत में नहीं मिली। इससे यह लगता है कि हाथरस डिपो को यात्री सुविधाओं के नाम पर खानापूर्ति कर रहा है। इसका खामियांजा यात्रियों को न भुगतना पड़ जाए。

वर्जन

हमारी पुरानी बसों में भी अग्निशमन यंत्र लगे हैं। यदि वह सही हालत में नहीं दिखवाया जाएगा। फस्टएड बॉक्स परिचालक को बेबल के साथ दिया जाता है। उसमें दवाएं होती है जो जरुरत पर यात्री को दी जाती है।

-मंगेश कुमार, एआरएम हाथरस डिपो।

सामान्य प्रश्न

हाथरस डिपो में कुल कितनी बसें हैं?
हाथरस डिपो में वर्तमान में 91 बसें हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।