तीन बंद मकानों को चोरों ने बनाया निशाना,छानबीन शुरू
Hathras News - गांव भोपतपुर में घर के अंदर बिखरा पड़ा सामानतीन बंद मकानों को चोरों बनाया निशाना,छानबीन शुरूतीन बंद मकानों को चोरों बनाया निशाना,छानबीन शुरूतीन बंद मक

हाथरस: बंद मकानों को एक बार फिर से चोरों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पिछले चौबीस घंटे में कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर में पुलिस कर्मी व रेलवे कर्मी के बंद मकानों को निशाना चोरों ने बनाया। तो वहीं शहर के बलदेव नगर में बंद मकान से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी चोर कर ले गए। अब पुलिस छानबीन में जुट गई है। कोटा रोड़ स्थित बलदेव नगर निवासी वीरेन्द्र पाराशर मूल निवासी दाऊजी के पास अतरौली क्षेत्र में है। शनिवार को वो अपने परिवार के साथ अपने गांव गए थे। रविवार रात को गांव से वापस लौटकर आए तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य गेट खुला हुआ था, और ताला गायब था।
घर के अंदर जाने पर ऊपर के कमरे का ताला भी टूटा मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर दो अंगूठियां, एक पेंडेंट, एक मंगलसूत्र, कान के झाले और दो जोड़ी पाजेब सहित कीमती जेवरात ले गए थे। इसके अतिरिक्त, एक गुल्लक भी गायब मिली, जिसमें लगभग चार से छह हजार रुपये नकद रखे थे। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुए कुल सामान की कीमत लगभग सात लाख रुपये है। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भोपतपुर में रेलवे कर्मी व पुलिस कर्मी के बंद मकानों में चोरी की वारदात को चोरों ने दिया। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में अज्ञात चोरों ने बीती रात दो बंद मकानों को निशाना बनाया। चोरों ने नगदी सहित हजारों रुपये का कीमती सामान चुरा लिया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। गांव निवासी सगे भाई जगदीश और जितेंद्र अपने-अपने काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। जगदीश पुलिस विभाग में कार्यरत हैं, वहीं जितेंद्र रेलवे कर्मचारी हैं। चोरों ने उनके बंद मकानों का फायदा उठाया और ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने दोनों भाइयों के अलग-अलग बने मकानों से करीब छह हजार रुपये नकद और अन्य कीमती घरेलू सामान चुरा लिया। सुबह जब ग्रामीणों ने मकानों के दरवाजे खुले देखे तो उन्होंने परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। इसके साथ ही, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम भी शुरू कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




