साहस,सेवा और समर्पण को मिला शौर्य 'सम्मान'
Hathras News - -पुलिस लाइन के ऑडीटोरियम में हुआ शौर्य सम्मान का आयोजन -प्रदेश की काबीना मंत्री

हाथरस,कार्यालय संवाददाता। देश की रक्षा में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले जांबाजों के सम्मान में गुरुवार को हिन्दुस्तान की ओर से शौर्य सम्मान समारोह का आयोजन पुलिस लाइन के आॅडोटोरियम में किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य,सदर विधायक,डीएम व एसपी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। देश भक्ति से ओतप्रोत गीतों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री व जिले की प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य,सदर विधायक अंजुला माहौर,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेश सिंह कुशवाहभाजपा सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू,,डीएम अतुल वत्स,एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा,सीडीओ पीएन दीक्षित, एएसपी रामानंद कुशवाह,मोहता बेलनेस के डायरेक्टर राजवंश मोहता आदि को बुके देकर हिन्दुस्तान परिवार की ओर से उनका स्वागत किया गया।
अतिथियों ने गणेश वंदना के बीच दीप प्रज्जवलन किया। उसके बाद अलीगढ़ से आए म्यूजिकल पार्टी के कलाकार ने कई देश भक्ति के गीत प्रस्तुत कर रंग घोल दिया। पुलिस कर्मियों की तालियों की गूंज से ओडोटोरियम गूंज उठा। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने खूब भारत माता के जयकारे लगाए। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने शौर्य सम्मान का भव्य आयोजन में पुलिस सेवा में अपनी वीरता और समपर्ण की मिसाल पेश करने वाले,कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ साथ समाज के लोगों की विभिन्न तरीके से मदद करने वाले,जान हथेली पर रखकर अपराधियों को पकड़ने वाले पुलिस कर्मियों को प्रतीक चिन्ह व शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। मित्रता का व्यवहार करे पुलिस प्रभारी मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कार्यक्रम के आयोजन को लेकर हिन्दुस्तान समाचार पत्र की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान समाचार पत्र की यह अच्छी पहल है। इससे समाज में एक अच्छा संदेश जाता है। बेबीरानी मोर्य ने कहा कि जब भी कोई थाने पर बहन बेटी आए तो उनकी समस्या को गंभीरता से सुने। उसका निस्तारण करे। बहन बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस पूरी ईमानदारी के साथ निभाए। हमेशा पुलिस पीडित महिला की मदद करे। अगर कोई पति महिला को नहीं रखता है तो उसमें कार्रवाई करे। देश के प्रधानमंत्री की भी यही सोच है कि जब तक महिलाएं आगे नहीं बढ़ेगी। देश आगे नहीं बढ़ेगा। हमे अपने देश की महिलाओं के लिए पीडित के लिए जो न्याय मांगने के लिए थाने पर आते है उनके लिए काम करना है। थाने पर आने वाले लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार मित्रता वाला होना चाहिए। अगर आपका अच्छा व्यवहार होगा तो पीडित आपकी तारीफ करेगा। ये हुए मंच पर सम्मानित जे एन अस्थाना,सीओ सिकंदाराराऊ अमित पाठक,सीओ सादाबाद श्यामवीर सिंह,सीओ,लाइन योगेन्द्र कृष्ण नारायण,सीओ सिटी हिमांशु माथुर,सीओ लाइन राजकुमार वाजपेयी,सीएफओ सतेन्द्र राधव,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर नितिन कसाना,प्रभारी निरीक्षक,हाथरस गेट अवधेश कुमार,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सासनी ललित कुमार शर्मा,थाना प्रभारी हाथरस जंक्शन शिवकुमार शर्मा,थाना प्रभारी,सिकंदराराऊ गिरीश चंद्र गौतम,प्रभारी निरीक्षक हसायन विजय कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक,सादाबाद मयंक चौधरी,थाना प्रभारी,सहपऊ वीपी गिरि,थाना प्रभारी मुरसान रितु तोमर,थाना प्रभारी महिला थाना धीरज गौतम,एसओजी प्रभारी दीपक,एफएसओ शमीम अहमद,निरीक्षक देवेन्द्र सिंह,निरीक्षक एंटी करप्शन मनीष चिकारा,निरीक्षक मणिकांत शर्मा,निरीक्षक ज्ञानेश कुमार,निरीक्षक सुनीता मिश्रा,निरीक्षक सोनम,उपनिरीक्षक प्राची शर्मा,उपनिरीक्षक अजय कुमार,उपनिरीक्षक सचिन चौधरी,उपनिरीक्षक थाना साइबर उमेश यादव,सोशल मीडिया सैल रीना,महिला आरक्षी नेहा,महिला आरक्षी हितेश कुमार शर्मा,आरक्षी अंकुर शर्मा,आरक्षी अवनीश,हेड कांस्टेबल स्नेहाशू,सिपाही मनु,सिपाही अशोक,सिपाही देव प्रकाश,सिपाही पवन,सिपाही रामप्रताप,ओपी धनश्याम,ओपी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



