
अघोमानक पाये गये सेम्पल,फिर भी चार साल से कार्रवाई नहीं
संक्षेप: Hathras News - अघोमानक पाये गये सेम्पल,फिर भी चार साल से कार्रवाई नहींअघोमानक पाये गये सेम्पल,फिर भी साल से कार्रवाई नहींअघोमानक पाये गये सेम्पल,फिर भी साल से कार्रव
हाथरस,कार्यालय संवाददाता। शहर के लहरा रोड श्रीमोहता आयुर्वेद भवन में आयुर्वेदिक औषधियों में प्रयोग किये जाने वाले केमीकल राजकीय लैब में अधोमानक पाये गये,लेकिन चार साल बीतने के बाद भी फर्म के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। इसे लेकर शिकायकर्ता ने फिर से डायरेक्टर से कार्रवाई की मांग की है। नीरज चक्रपाणी का आरोप है कि श्री मोहता आयुर्वे भवन लहरा रोड की शिकायत की कि यहां सही क्वालिटी की दवाई नहीं बनाई जाती है। इसे लेकर डीएम द्वारा गठित टीम ने फैक्ट्री पर जाकर सेम्पल लिया। मौके पर टीम को छह ड्रमों में केमीकलयुक्त आसव, एलम लिक्विड का सेम्पल लिया।

उसे राजकीय विश्लेषक औषधि परीक्षण प्रयोगशाला आयुर्वे एवं यूनानी औषधि को भेजा गया। परीक्षण के दौरान केमिकल अघोमानक पाये गये। नीरज चक्रपाणी का कहना है कि 28 मई 2022 को क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी अलीगढ़ डॉ नरेन्द्र कुमार ने कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश के लिए लाइसेंस अधिकारी निदेशक आयुर्वेद सेवाएं लखनऊ को पत्र भेजा,लेकिन आज तक फर्म के खिलाफ कोई कार्रवाई की गयी है। इतना ही नहीं 6 मार्च 2023 को क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी ने फिर से निदेशक को पत्र लिखा कि श्रीमोहता आयुर्वेद भवन लहरा रोड के 13 औषधियों के सेम्पल अधोमानक पाये गये थे। उन्होंने पत्र लिखा है कि फर्म का लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है। नीरज का आरोप है कि अब यूनानी अधिकारी और डायरेक्टर के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नीरज चक्रपाणी का आरोप है कि नई फर्म बनाने के बाद भी छह ड्रम केमिकल अघोमानक पाये गये है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। वर्जन जिस फर्म की दवाएं और केमिकल अधोमानक पाये गये थे। उस फर्म का लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है। अब उन्हीं लोगों ने नये प्राइवेट लिमिटेड के नाम से नई फर्म बनाई है। उस पर काम कर रहे है। उनके स्तर से अब कोई कार्रवाई उपेक्षित नहीं है। डॉ नरेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी अलीगढ़ मंडल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




