शहर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की कवायद तेज, उधमियों को मिलेगी राहत

शहर में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने की कवायद तेज, उधमियों को मिलेगी राहत

संक्षेप:

Hathras News - जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों की बनेगी कमेटी, भूमि स्थल के साथ शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव, आवागमन होगा सुगम

Dec 11, 2025 11:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। हाथरस जिला बनने के बाद कई साल बीते गए, लेकिन अभी तक ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बना है। अब व्यापारियों की पहल पर जिला प्रशासन ने टीपी नगर बनाने की कार्य योजना तैयार की है। जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम बनेगी। टीम के भूमि स्थल का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके बाद बजट स्वीकृत होने के साथ टीपी नगर का निर्माण होगा। हाथरस को औधौगिक नगरी कहा जाता है। यहां हींग, रंग गुलाल, अचार मुरब्बा, हैंडीक्राफ्ट, नमकीन सहित कई कारोबार संचालित होते हैं। यहां से हर रोज करीब पंद्रह सौ गाडियां अन्य जिलों के लिए जाते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टीपी नगर न होने के चलते वाहन फुटपाथ खड़े हाते हैं। इस कारण आगरा अलीगढ मार्ग पर हर रोज जाम के हालत रहते हैं। लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों ने भी कई बार टीपी नगर बनाने की मांग की। इसके बाद जिला प्रशासन ने टीपी नगर के लिए कागजी प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इसे लेकर जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारियों की बैठकें शुरू हो गई है। जिला प्रशासन व परिवहन विभाग के द्वारा संयुक्त कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी के द्वारा स्थल का चयन करने के बाद यह देखा जाएगा कि शहर के नजदीक है या नहीं है। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद टीपी नगर बनाया जाएगा। - दो हजार चालकों को मिलता है कारोबार से रोजगार हाथरस शहर का कानपुर के बाद दूसरा नम्बर आता था। यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते यहां के के काराबारियों को माल के आवागमन में परेशानी आती है। ट्रांसपोर्ट कारोबार से करीब दो हजार लोगों को रोजगार मिलता है। यदि टीपी नगर बन जाएगा तो उधमियों को कामकाज में आसानी होगी। वर्तमान में यहां से भेजे जाना माल देरी से पहुंचता है। इसे लेकर कारोबारी खासे परेशान रहते हैं। - टीपी नगर न बना तो ट्रांसपोर्टर करेंगे आंदोलन हाथरस गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसियेशन के तत्वावधान में बैठक हुई। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि टीपी नगर न होने के चलते वाहनों को सड़कों पर खड़ा करना पड़ता है।इस दौरान चालकों को चालान, जाम व ट्रैफिक के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अध्यक्ष नवजोत शर्मा व सचिव अमित बसंल ने निर्णय लिया कि यदि सरकार द्वारा तत्काल प्रभाव से ट्रांसपोर्ट नगर नहीं बनाया जाता है तो हाथरस के सभी ट्रांसपोर्टर एकजुट होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में राहुल गुप्ता, प्रदीप सारस्वत, सुमित बंसल, अमित गुप्ता, गौरव छावड़ा, राजू मलिक, अरुण जैन, पीयूष अग्रवाल, नीतेश गुप्ता, सागर मलिक, सतीश राणा आदि मौजूद रहे।