ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हाथरसमातम में बदली शादी की खुशियां,आज आनी है बारात

मातम में बदली शादी की खुशियां,आज आनी है बारात

नगला तुंदला में दुल्हन के घर रिश्तेदारों की भीड़ लगी थी। सभी लोग बारात के आगमन की तैयारियों में लगे थे, लेकिन रात के दो बजे जैसे ही तीन लोगों के मरने की खबर दुल्हन के घर पहुंची तो कोहराम मच...

मातम में बदली शादी की खुशियां,आज आनी है बारात
हिन्दुस्तान टीम,हाथरसTue, 18 Feb 2020 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

नगला तुंदला में दुल्हन के घर रिश्तेदारों की भीड़ लगी थी। सभी लोग बारात के आगमन की तैयारियों में लगे थे, लेकिन रात के दो बजे जैसे ही तीन लोगों के मरने की खबर दुल्हन के घर पहुंची तो कोहराम मच उठा। मरने में दो लोग नगला तुंदला के रहने वाले हैं। प्रमोद ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी बेटी ही डोली उठने से पहले ही घर में मातम छा जाएगा। वह हंसी खुशी अपने गांव के लोग व रिश्तेदारों के साथ लग्न टीका करने के लिए गए थे। रात के करीब बारह बजे सभी लोग सगाई करके लौट आये, लेकिन रवि व अंकित दोनों बाइक से थे। इसलिए वह वहीं रुक गये। उन्होंने प्रमोद के मामा के बेटे राहुल को भी रोक लिया। लग्न सगाई के बाद घर आने के बाद सभी लोग सो गए, लेकिन दो बजे जब पुलिस ने सूचना दी कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गयी है तो सबकी नींद उड़ गई। लोग दौड़ते हुए पोस्टमार्टम हाउस आ गये। पूरा खुशी का माहौल गमगीन हो गया। बुधवार को प्रमोद की बेटी की बारात आनी है। बताया जाता है कि रवि तीन भाई है और सभी लोग मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। अंकित बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। जबकि राहुल पेशे से पेंटर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें