हनुमान कथा श्रवण कर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
Hathras News - कस्बा के रामलीला मैदान में हनुमान जन्मोत्सव की कथा पर भावविभोर हुए श्रद्धालुहनुमान कथा श्रवण कर हुए श्रोताहनुमान कथा श्रवण कर हुए श्रोताहनुमान कथा

सासनी।कस्बा के रामलीला मैदान में आयोजित पांच दिवसीय श्री हनुमान कथा के दूसरे दिन रविवार को हनुमान जन्मोत्सव का प्रसंग बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ सुनाया गया। कथा के मुख्य वक्ता अतुल कृष्ण महाराज ने अपने मधुर मुखारविंद से जैसे ही अंजनी नंदन के जन्म का वृत्तांत सुनाया, पूरा पंडाल 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अतुल कृष्ण जी महाराज ने कथा विस्तार देते हुए कहा कि हनुमान जी का अवतार केवल दुष्टों के संहार के लिए नहीं, बल्कि भक्ति का आदर्श स्थापित करने के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि कैसे माता अंजनी और केसरी के घर शिव के अंश के रूप में बजरंगबली ने अवतार लिया।
महाराज जी ने कहाहनुमान जी सेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। जो भक्त सच्चे मन से उनकी शरण में जाता है, उसके जीवन के सभी संकट स्वतः ही समाप्त हो जाते हैं।जन्मोत्सव के प्रसंग के दौरान विशेष आरती और पुष्प वर्षा की गई। महाराज जी द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। कथा के बीच-बीच में हनुमान जी के बाल स्वरूप की झांकी ने भी लोगों का मन मोह लिया।पांच दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग और दूर-दराज से आए श्रद्धालु कथा श्रवण कर रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा भक्तों के लिए बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। कथा के समापन पर आरती की गई और उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


