Hathras News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पड़ेगी भारी: डीएम

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई बैठकस्कूली बच्चों की सुरक्षा में पड़ेगी भारी: डीएमस्कूली बच्चों की सुरक्षा में पड़ेगी भारी: डीएमस्कूली बच्चों की सुरक्षा म

Hathras News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पड़ेगी भारी: डीएम

Hathras News: हाथरस। जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति तथा जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। विभागीय अधिकारियों को यातायात के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं स्कूली वाहनों में निर्धारित मानक के अनुरूप छात्रों को बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। किसी भी स्कूली वाहनों में निर्धारित मानक से अधिक छात्रों को न बैठाया जाए। उन्होंने लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को न बैठाया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विद्यालयों द्वारा संचालित वाहनों की समय-समय पर जांच करें और यदि कोई वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूली वाहनों/निजी वाहनों से आने वाले बच्चों को विद्यालय परिसर के अंदर ही उतारा जाए तथा छुट्टी के उपरांत बच्चों को परिसर के अंदर से ही वाहनों में बैठाया जाए। इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि ई-रिक्शा से बच्चे स्कूल न आएं। इस संबंध में उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों को अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। स्कूली वाहनों द्वारा शासन के निर्देशों का अनुपालन न किए जाने पर वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने तालाब चौराहा ओवरब्रिज के दोनों ओर यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित किए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण बाहुल्य क्षेत्रों में नोटिस के उपरांत अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। शहर की प्रमुख सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। भारी वाहनों को नो-एंट्री में प्रवेश न दिए जाने तथा अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों पर नियंत्रण करने, अपंजीकृत वाहनों एवं अवैध वाहन स्टैंडों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहाथरसHathras News: स्कूली बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही पड़ेगी भारी: डीएम