Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsGrand Tiranga Yatra Organized in Agasouli to Celebrate Amrit Mahotsav
कचौरा में निकाली तिरंगा यात्रा सैकड़ों ने लिया भाग

कचौरा में निकाली तिरंगा यात्रा सैकड़ों ने लिया भाग

संक्षेप:

Hathras News - सिकंदराराऊ के अगसौली मंडल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों भाजपाइयों और स्कूली छात्रों ने भाग लिया। यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर सरस्वती शिशु मंदिर पर...

Aug 12, 2025 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

सिकंदराराऊ। संवाददाता। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा अभियान की तहत मंगलवार को अगसौली मंडल के कचौरा में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्रों सहित सैकड़ों भाजपाइयों ने भाग लिया। जिसका शुभारंभ दवा कारोबारी देवेन्द्र राघव, जिला संयोजक मुकेश चौहान, जयपाल सिंह चौहान व जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान ने संयुक्त रूप से किया। तिरंगा यात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर देवेंद्र राघव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाली ल जा रही रैली में भाजपा कार्यकर्ता में जोश व उत्साह दिखाई दे रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, सुवोध गुप्ता, जयपाल सिंह चौहान, वीरेश पुंढीर, सचिन गुप्ता, भुवनेश चौहान, संजय पुंडीर, सुधीर पुंडीर, गोरेश चौहान, देवेन्द्र राना, पंकज शर्मा, ह्रदेश चौहान, अशोक चौहान, रामनिवास, रोहित राघव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और बच्चों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान चारों ओर भारत माता और वंदे मातरम् के नारों ने वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।