...जो देश पर जवानी लुटा बैठे वहीं सच्चा हिन्दुस्तानी

...जो देश पर जवानी लुटा बैठे वहीं सच्चा हिन्दुस्तानी

संक्षेप:

Hathras News - जो देश पर जवानी लुटा वहीं सच्चा हिन्दुस्तानी...जो देश पर जवानी लुटा वहीं सच्चा हिन्दुस्तानी...जो देश पर जवानी लुटा वहीं सच्चा हिन्दुस्तानी...जो देश पर

Sep 02, 2025 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

हाथरस: मेला श्री दाऊजी महाराज में रविवार की रात को विशाल रसिया दंगल का आयोजन किया गया। दूर दराज से लोग रसिया दंगल को सुनने के लिए मेला पांडाल में पहुंचे। सुबह भोर तक रसिया सुनने के लिए श्रौता मेला पांडाल में जमें रहे। मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में रात्रि नौ बजे से रसिया मुकाबला हुआ। शुभारंभ पूर्व सांसद राजेश दिवाकर रामेश्वर उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू और ब्लाक प्रमुख मुरसान ने संयुक्त रुप से फीता काटकर व दीप प्रज्जवलन करके किया। संयोजक अशोक गोला ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। विशाल रसिया का मुकाबला विप्र अखाड़ा चंदोलाला व रामादल बेसवा के बीच हुआ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सुबह छह बजे तक रसिया गायन हुआ। मेला पांडाल में रसिया सुनने के लिए काफी तादात में लोग सुबह तक रुके रहे। दोनों तरफ के गायकों द्वारा सुंदर प्रस्तुति का गायन किया विप्र अखाड़ा की तरफ रामवीर प्रधान ने भक्ति गीत गाया दाऊ बाबा की नगरी है, हम इस हाथरस कहते हैं,देश के ऊपर, क्या हिंदू क्या मुस्लिम हर घर पर तिरंगा है। एवं समय-समय पर संभल के चलना समय का कोई पता नहीं है दूसरा। अखाड़ा रामा दल अखाड़े ने गाया जो देश पर जवानी लुटा बैठे वही सच्चा हिंदुस्तानी है, भावनात्मक बात राजपाठ धन दौलत न दुनियादारी चाहिए। वृंदावन वाला तो बांके बिहारी चाहिए सामाजिक जो श्याम भरोसे चलता है उसे श्याम सदा बचाता है। जिसे दुनिया सदा छोड़ देती है, कन्हैया काम उसी के आता है। ऐसी तमाम प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जिससे जनता जनार्दन ने बड़े प्रेम से भोर होने तक सुना। संयोजक अशोक गोला रसिया से जुड़े सभी उस्ताद खलीफाओं का पटका पहना करके स्वागत किया। रसिया दंगल में अतुल आंधीवाल, बलवान वर्मा, बौबी वाष्र्णेय,श्याम प्रधान,विष्णु सारस्वत, रजत अग्रवाल,कमल शर्मा, कमल किशन शर्मा, बंटी गोला एवं तमाम व्यवस्थापक और टीम मौजूद रहे।