वृध्द आश्रम में बुजुर्गो की जांच के साथ हुआ होली मिलन का आयोजन
Hathras News - वृध्द आश्रम में होली मिलन में मौजूद पदाधिकारी। वृध्द आश्रम में बुजुर्गो की के साथ हुआ होलीवृध्द आश्रम में बुजुर्गो की के साथ हुआ होलीवृध्द आश्रम मे

हाथरस। सेवा और संस्कृति के संगम के साथ, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एवं जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस राधा गोविन्द द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में भव्य होली मिलन एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा राधा-कृष्ण की छवि पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की। मोहित अग्निहोत्रीने कहा कि बुजुर्गों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। हर्ष राघव सचिव जायंट्स ग्रुप ने कहा कि आज के शिविर का उद्देश्य रंगों के साथ साथ स्वास्थ्य की मुस्कान बिखेरना है। शिविर में डॉक्टर नवनीत अग्रवाल, डॉक्टर सचित अग्रवाल, डॉक्टर अतुल, डॉक्टर कुणाल वार्ष्णेय, सुमित कपूर डॉक्टर रीशा वार्ष्णेय, चिकित्सकों द्वारा वृद्धजनों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
बुजुर्गों को उपहार, फल और मिष्ठान वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर अमित भार्गव जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, संयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया गया। संचालन जिला सह संयोजिका दुर्गा वाहिनी प्रियांशी वार्ष्णेय ने किया। कार्यक्रम में भानु सक्सेना, गोपाल कृष्ण शर्मा, विद्याभूषण गर्ग, अमरदीप, प्रवीण खंडेलवाल, डॉक्टर विकास शर्मा, हर्ष राघव, नीरज शर्मा, मनोज अग्निहोत्री, पदम नारायण अग्रवाल, प्रदीप बागला, चेतन यादव, सीमा वार्ष्णेय, मधुर बिंदल, वाईपी सिंह, ऋषभ, शिवानी,भावना आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


