महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष व पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - महाराणा प्रताप शोभायात्रा अध्यक्ष व पदाधिकारियों का स्वागत करते न्यू राधाकृष्ण सेवा समिति के पदाधिकारी। महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष पदाधिकारि

महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष व पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

हाथरस। बोहरे वाली देवी मंदिर स्थित रूपनगर कॉलोनी में आरबीएस पब्लिक स्कूल में रविवार को न्यू राधाकृष्ण सेवा समिति द्वारा आयोजित एक भव्य अभिनंदन समारोह में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद करते हुए समाज की प्रमुख विभूतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा का त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर जलने वाली प्रेरणा की मशाल है। समारोह में अतिथि के रूप में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया रहे। केसरिया साफा पहनाकर और पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मुख्य रूप से प्रहलाद सिंह सिसोदिया जिला अध्यक्ष क्षत्रिय सभा, एडवोकेट मतेंद्र सिंह गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वदेशी हिन्दू पार्टी, ठाकुर जोगेंद्र सिंह वरिष्ठ संरक्षक एवं मार्गदर्शक, संदीप ठाकुर संयोजक, मोहित चौहान सह संयोजक उपस्थित रहे। मेला अध्यक्ष के स्वागत के लिए युवाओं का भारी हुजूम उमड़ा। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष और राष्ट्रीय सलाहकार धीरज पांडेय के नेतृत्व में युवाओं ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनीष पंडित, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, संरक्षक सुरेंद्र सिंह पौरुष, राजकुमार सिंह, नरसिंह सिसोदिया, उदय राणा, पवन गहलोत, अंकुर, राहुल, राजेश पौरुष, मुकेश शर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला अध्यक्ष रन सिंह सिसोदिया ने किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।