गैस एजेंसी पर सिलेंडर वितरण में धांधली का आरोप
Hathras News - कस्बा सहपऊ स्थित एक गैस एजेंसी पर रविवार को लगी लोगों की लाइन। गैस एजेंसी पर सिलेंडर वितरण में धांधली का आरोप गैस एजेंसी पर सिलेंडर वितरण में धांधल

सहपऊ। क्षेत्र की एकमात्र गैस एजेंसी सुनीता इण्डेन गैस सर्विस पर गैस वितरण में काफी धांधली की जा रही है। गैस उपभोक्ताओं का आरोप है कि पुलिस की मिली भगत से यहां गाड़ी आती है और ब्लैक में बेच दी जाती है। गाड़ी की सिलिंडर दिखाने बुक करते हुए दिखाए जाते हैं। गैस उपभोक्ताओं का आरोप है कि आज रविवार के सुबह से यहां पर गैस लेने के लिए खड़े हुए थे लेकिन गाड़ी आते ही हम लोगों को पुलिस के सामने धक्का मार कर बाहर निकाल दिया। इधर एक गैस उपभोक्ताआ का सिलिंडर कोई चुरा ले गया। मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक उसे टालने की प्रयास कर रहे थे।
इधर प्रशासन की ओर से पहुंचे नायब तहसीलदार अशोक कुमार इस मामले में कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है। एसडीएम सादाबाद का कहना है कि उन्होंने मौके पर नायब तहसीलदार को भेजा है वह पूरे अभिलेख चेक कर कर मुझे अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेंगे इसके साथ ही आपूर्ति निरीक्षक को भी जांच करने के लिए बोला है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


