फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले दो शातिर पुलिस ने दबोचे
Hathras News - फर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले शातिर पुलिस ने दबोचेफर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले शातिर पुलिस ने दबोचेफर्जी नियुक्ति पत्र देने वाले शातिर पुलिस ने दबो

हाथरस। रेलवे महकमे में नौकरी लगवाने के नाम पर दो शातिरों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दिग्विजय सिंह पुत्र तोफान सिंहनिवासी मनीपुर थाना इगलास जनपद अलीगढ़ हाल पता निवासी नहर पोपिया कोठी थाना हाथरस गेट ने 21 अक्टूबर को साइबर थाने जाकर शिकायत की। जिसमें कहा गया कि तीस सितंबर को उसके पिता तोफान सिंह के पास फोन आया तो ट्रू -कॉलर मे प्रमोद कुमार शर्मा के नाम से दिखा रहा था । जिस पर वार्ता हुयी तो बताया कि मै आपकी सरकारी नौकरी लगवा दूंगा ।
आरोपी द्वारा रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर साढे तीन लाख रूपये झूठ बोल कर ले लिये तथा ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। जिसके सम्बन्ध में जानकारी की गई तो वह फर्जी/कूटरचित नियुक्ति पत्र निकला । पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने मामले का पर्दाफाश करने के लिए एएसपी व सीओ सिटी को जिम्मेदारी सौंपी। साईबर क्राइम पुलिस द्वारा खातों में गए पैसे के बैंक खातों का विवरण की जानकारी की गई । थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए टेक्निकल इंटेलीजेंस, ग्राउंड, आदि लाभप्रद सूचनाओं के अभिसंकलन के जरिए बुधवार को सूचना मिलने पर रेलवे विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी करने वाले 02 अभियुक्तो को मथुरा बरेली हाइवे रुहेरी कट से गिरफ्तार किया गया है । पकड़े गए शातिर ठग मोहम्मद रुखशाद पुत्र मोहम्मद रजा निवासी ग्राम भैसाली जमालपुर थाना काँठ जनपद मुरदाबाद और योगेश पुत्र इन्दर निवासी भैडी फऱीदपुर थाना छछलैट जनपद मुरादाबाद हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




