दो शातिरों ने युवक को झांसे में लेकर दो लाख ठगे
Hathras News - हाथरस जंक्शन के गांव सुजान में हुई युवक से ठगी दो शातिरों ने युवक को में लेकर दो लाखदो शातिरों ने युवक को में लेकर दो लाखदो शातिरों ने युवक को में लेक

हाथरस: हाथरस जंक्शन के गांव सुजान में दो शातिरों ने एक युवक की जलनिगम में नौकरी लगवाने का झांसा देकर उससे दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित अपनी रकम वापस लेने के लिए भटक रहा है। पीड़ित युवक ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में पुलिस से शिकायत की है। पुलिस अब तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। हाथरस जंक्शन के गांव सुजान राहुल कुमार का आरोप है कि वो पिछले कई सालों से नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उससे संपर्क किया और सरकारी विभाग में संविदा पर नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।
उसने कहा कि एक बार में रुपये देने होंगे, जिसके बाद वह जीवनभर नौकरी पर लगा रहेगा। उसने लाड़पुर के व्यक्ति से मिलवाया। दोनों ने मिलकर उनसे दो साल पहले दो लाख रुपये ले लिए। इसके बाद वे आश्वासन देते रहे। बाद में कहा कि जगह खत्म हो गईं, दोबारा निकलेंगी तो वे आवेदन करा देंगे। पीड़ित ने बताया कि पिछले दो सालों से उन्हें गुमराह किया जा रहा है। अब जब दबाव डाला तो आरोपियों ने धमकाया तथा मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक हाथरस जंक्शन ललित शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



