ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हाथरसगबन के आरोप में जेल में बंद पूर्व प्रधान की तबियत

गबन के आरोप में जेल में बंद पूर्व प्रधान की तबियत

गबन के आरोप में जेल में बंद पूर्व प्रधान की तबियत गबन के आरोप में जेल बंद पूर्व प्रधान कीगबन के आरोप में जेल बंद पूर्व प्रधान कीगबन के आरोप में जेल...

गबन के आरोप में जेल में बंद पूर्व प्रधान की तबियत
हिन्दुस्तान टीम,हाथरसSun, 25 Oct 2020 04:35 AM
ऐप पर पढ़ें

सरकारी गबन के मामले में जेल गये गढ़ी तमन्ना के पूर्व प्रधान की शनिवार को अस्थाई जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गयी। पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। उपचार कराने के बाद पुलिसकर्मी पूर्व प्रधान को वापस ले गये।

कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने ग्राम पंचायत की धनराशि का गबन करने के आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान लोकेश शर्मा को तीन दिन पूर्व गिरफ्तार करके सासनी की अस्थाई जेल भेजा था। शनिवार को छाती में दर्द होने पर पुलिस आरोपित पूर्व प्रधान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई । दिसंबर 2019 में सहायक विकास अधिकारी ने पूर्व प्रधान के खिलाफ धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पूर्व प्रधान लोकेश शर्मा ग्राम प्पंचायत गढ़ी तमना विकास खंड मुरसान के खिलाफ जिला पंचायत राज अधिकारी से शिकायत की गई थी। जिसमें वित्तीय अनियमिता पाए जाने पर दुरुपयोग की गई धनराशि 13 लाख 64 हजार रुए का गबन करने का आरोप था। पिछले एक साल से पुलिस को आरोपी की तलाश थी। कोतवाली हाथरस गेट की टीम में शामिल एसएचओ चतर सिंह राजौरा, एसआई विपिन यादव व एचसी ओमवीर सिंह ने पूर्व प्रधान लोकेश शर्मा को मंडी समिति के गेट नंबर दो के पास से मुखबिर की सूचना पर तीन दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया गया था। जहा से आरोपित को सासनी में बनाई गई अस्थाई जेल भेज दिया गया। शनिवार को अचानक छाती में दर्द होने की शिकायत आरोपित ने बताई। जेल पुलिस आनन फानन में आरोपित को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंची। जहा आरोपित का उपचार किया गया। उसके बाद पुलिसकर्मी उसे अपने साथ ले गये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें