होली पर पेड़ काटने वालों पर वन विभाग की रहेगी पैनी नजर

Mar 01, 2026 12:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - होली पर पेड़ काटने वालों पर वन विभाग की रहेगी पैनी नजरहोली पर पेड़ काटने वालों वन विभाग की रहेगीहोली पर पेड़ काटने वालों वन विभाग की रहेगीहोली पर पेड़

होली पर पेड़ काटने वालों पर वन विभाग की रहेगी पैनी नजर

हाथरस। होली पर पेड़ काटने वालों पर वन विभाग की पैनी नजर है। वन विभाग कार्यालय में कमांड सेंटर से मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही सभी कर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग की टीमें क्षेत्रों में गश्त कर रही है। ताकि हरे पेड़ों के कटान को रोका जा सके। शासन स्तर से साल दर साल पौधरोंपण पर ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में इस साल जिले में 22 लाख पौधों का रोपण किया गया। अब वन विभाग के द्वारा नए पौधरोपण की तैयारी को शुरू कर दिया गया है। इसी क्रम में जिलेभर में होलिका दहन में लकड़ियों का प्रयोग किया जाता है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए वन विभाग के अधिकारी भी अलर्ट मोड़ में नजर आ रहे हैं। हरी लकड़ियों के कटान को रेाकने लिए वन विभाग के कार्यालय में कमांड सेंटर बनाया गया है। इस कमाड सेंटर में क्षेत्र बार रेजर्स से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही लोगों को हरे पेड़ न काटने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति हरे पेड़ काटते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। डीएफओ आरसी यादव का कहना है कि होली पर पेड़ों के कटाने के लिए सभी क्षेत्रों में टीमें गश्त कर रही है। लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। ताकि हरे पेड़ों को कटने से रोका जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।