आग से लड़ने के लिए किया बच्चों को तैयार
Hathras News - आग से लड़ने के लिए किया बच्चों को तैयार आग से लड़ने के लिए बच्चों को तैयारआग से लड़ने के लिए बच्चों को तैयारआग से लड़ने के लिए बच्चों को तैयारआग से लड़ने क

सासनी। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग स्थित प्रकाश एकेडमी, सासनी में बुधवार को उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आग से बचाव एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्क रहने के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यशाला में सासनी फायर स्टेशन प्रभारी पी.के. अल्वी एवं उनकी टीम ने छात्रों को आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं बचाव के व्यावहारिक तरीके सिखाए। विशेषज्ञों ने अग्निशमन यंत्रों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अग्नि सुरक्षा सहायक लालाराम, अमित कुमार, नरेन्द्र कुमार, प्रभुदयाल सिंह एवं गौरव कुमार ने सुरक्षा उपकरणों के प्रयोग का जीवंत प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।
विशेषज्ञों ने बताया कि सतर्कता, समय पर सही निर्णय और उचित जानकारी के माध्यम से आगजनी की घटनाओं में होने वाले जान-माल के नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील बाबू ने अग्निशमन विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं तथा भविष्य में भी विद्यालय प्रशासन ऐसे कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग करेगा। इस अवसर पर शिक्षक विकास कुमार, देवदत्त, निधि श्रोती, प्रतिभा शर्मा, शिखा अग्रवाल, हुमा, आरती शर्मा एवं शोभा शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


