
अज्ञात कारणों से लाग लगने से करब, पुआल एवं अरहर जली, लाखों का नुकसान
Hathras News - अज्ञात कारणों से लाग लगने से करब, पुआल एवं अरहर जली, लाखों का नुकसानअज्ञात कारणों से लाग लगने से करब, पुआल एवं अरहर जली, लाखों का नुकसानअज्ञात कारणो
सहपऊ। क्षेत्र के गांव कुकरगवां में शनिवार शाम को अज्ञात कारणों से लगी आग ने गांव के निवासी किसान दिनेश कुमार उर्फ बिन्ना की बाजरा की करब, धान का पुआल एवं पिटने के लिए रखी अरहर जलकर राख में बदल गई। किसान को लगभग डेढ़ लाख रु0 का नुकसान हो गया । गांव कुकरगवां निवासी दिनेश कुमार ने इस साल कुछ नगद लेकर उसमें दस बीघा बाजरा , सात बीघा अरहर एवं करीब पांच बीघा धान की खेती की थी। बाजरा एवं धान निकालने के बाद धान के पुआल एवं बाजरा की करब को उसने चारे के लिए अपने घर की दीवार के साथ खड़ा कर दिया था ।
कुछ दिन पहले उसने सात बीघा अरहर को काट कर सूखने के लिए भी उसी स्थान पर खड़ी कर दिया । शनिवार शाम को करीब चार बजे उनमें लाग लग गई। गांव में एक शादी कार्यक्रम होने के कारण ग्रामीणों उसमें गए थे। उनको आग लगने का उस समय पता लगा जब आग अपना भीषण रूप धारण कर चुकी थी । आग की लपटें मकान की छत से ऊपर निकल रही थी। आग लगने के समय गांव में बिजली आपूर्ति भी नहीं थी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को फोन कर आग लगने की सूचना दी तब उन्होंने बिजली आपूर्ति शुरू की । इसके बाद सबमर्सिबल चला कर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया । आग जलने से पहले उक्त किसान की करीब करब ,पुआल एवं अरहर को जलाकर राख कर दिया । किसान को करीब एक लाख रु से ज्यादा का नुकसान हुआ है। आग बुझने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




