Hathras News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की दूसरी मंजिल पर लगी आग,मची भगदड़
Hathras News: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की दूसरी मंजिल से आग लग जाने के बाद निकलता धुआंकस्तूरबा हाथरस की दूसरी मंजिल पर लगी आग,मची भगदड़कस्तूरबा हाथरस

Hathras News: हाथरस, संवाददाता। कस्तूरबा हाथरस की दूसरी मंजिल पर स्थित डोरमेट्री कक्ष में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गई। आग के विकराल रूप को देखकर शिक्षिका व छात्राएं सहम गईं। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग की वजह से छात्राओं व शिक्षिकाओं के सामान सहित पंखे आदि जल गए। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगना बताया जा रहा है। छात्राओं को मुरसान के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिफ्ट कर दिया गया है। हाथरस शहर के रमनपुर में डायट परिसर में ही हाथरस ब्लाक का कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित है। इस विद्यालय में बालिकाओं को कक्षा आठ तक की आवासीय निशुल्क शिक्षा दी जाती है। विद्यालय के प्रथम तल पर कक्षाएं संचालित होती हैं। उसी मंजिल पर मैस संचालित होता है। शनिवार दोपहर को अचानक दूसरी मंजिल पर बने डोरमेट्री रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। वार्डन ने जब कक्ष से धुआं निकलते देखा तो उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
अग्निशामक प्रयास
वार्डन व शिक्षिकाओं ने विद्यालय में मौजूद अग्निशमन यंत्र के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली तो फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। आग लग जाने से छात्राओं व शिक्षिकाओं में दहशत व्याप्त हो गई। दमकल की छोटी गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लग जाने से कक्ष में रखे सात बेड, चार पंखे, छात्राओं के संदूक, रजाई गद्दों सहित किताबें आदि जलकर राख हो गई। वहीं कई शिक्षिकाओं का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी भुवन प्रकाश के अलावा जिला समन्वयक हेंमत सेंगर, शिक्षक अतुल कुमार आदि मौके पर पहुंच गए। आग लग जाने की जानकारी लगते ही डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। डीएम व एसपी ने छात्राओं से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें टॉफी एवं चिप्स वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिलाधिकारी ने छात्राओं से आपदा की स्थिति, विशेषकर आग लगने अथवा भूकंप जैसी परिस्थितियों में सुरक्षित निकासी एवं बचाव के उपायों की जानकारी भी प्राप्त की तथा उन्हें आपदा के समय सतर्कता एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
बड़ी घटना से टली जान
कक्ष में होतीं छात्राएं तो हादसा होता बड़ा शनिवार को प्रथम तल पर कक्षाओं में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्राएं डोरमेट्री रूम में पहुंची। शनिवार को विद्यालय में करीब 21 छात्राएं मौजूद थी। डोरमेट्री रूम में कपड़े बदलने के बाद छात्राएं खाना खाने के लिए प्रथम मंजिल पर स्थित मैस में पहुंचीं। शुक्र है कि छात्राएं अपने मैस में थीं, यदि छात्राएं डोरमेट्री रूम में होतीं तो हादसा बड़ा हो सकता था। सभी छात्राएं सुरक्षित होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
घटना की जांच
प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विद्यालय परिसर में चल रहे अतिरिक्त निर्माण कार्य के दौरान प्रयुक्त मशीनरी के कारण विद्युत लाइन पर अतिरिक्त भार पड़ने से शॉर्ट सर्किट की स्थिति उत्पन्न हुई है। घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अतुल वत्स,जिलाधिकारी,हाथरस।
सवाल और जवाब
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


