लाल डिग्गी की होलिका में एक दिन पहले लगी आग
Hathras News - लाल डिग्गी की होलिका में एक दिन पहले लगी आग लाल डिग्गी की होलिका में दिन पहले लगी आगलाल डिग्गी की होलिका में दिन पहले लगी आगलाल डिग्गी की होलिका में द

लाल डिग्गी की होलिका में एक दिन पहले लगी आग -(A) लाल डिग्गी की होलिका में एक दिन पहले लगी आग हाथरस। सोमवार को होलिका दहन से एक दिन पहले ही शहर के लाल डिग्गी मोहल्ले में रखी होलिका में पूजन के दौरान आग लग गई। लोगों ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया। शाम तक लोगों ने होली पर खासी नजर रखी। सोमवार को होलिका दहन को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर जगह जगह होलिका रखी गई। रंगोली सजाई गई। होलिका दहन मंगलवार की सुबह पांच बजकर बीस मिनट पर होगा। पूरे दिन पूजन का सिलसिला चला। जगह जगह होलिका की महिलाओं ने पूजा अर्चना की।
पूजा अर्चना के दौरान शहर के लाल डिग्गी इलाके की होली में आग लग गई। आग लगने की सूचना से वहां मौजूद लोगों में हडकंप मच गया। आनन फानन में सूचना पर पहुंच लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



