Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsFatal Bike Collision in Hathras One Dead Another Seriously Injured
फौजी दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहे ससुर की एक्सीडेंट में मौत

फौजी दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहे ससुर की एक्सीडेंट में मौत

संक्षेप:

Hathras News - फौजी दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहे ससुर की एक्सीडेंट में मौतफौजी दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहे ससुर की एक्सीडेंट में मौतफौजी दामाद के अ

Dec 06, 2025 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के आगरा रोड स्थित बहादुरपुर भूप के निकट दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें फौजी दामाद के अंतिम संस्कार से लौट रहे ससुर सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बाइक सवारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, दूसरे को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव गुड्हा निवासी 55 वर्षीय रामेश्वर पुत्र महाराज सिंह शुक्रवार को मुरसान क्षेत्र के गांव मगटई अपने दामाद की मौत पर आए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दामाद के शव के अंतिम संस्कार के बाद वह शनिवार की सुबह बाइक पर सवार हो अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के आगरा रोड स्थित बहादुरपुर भूप के निकट रामेश्वर की बाइक और लाला का नगला निवासी अंशू पुत्र डालचंद्र की बाइक में भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। यहां पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया और अंशू को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया। मृतक के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए।