ट्रक रोकने पर लटके युवक को दस किलो मीटर पर खीचकर लाया चालक

Mar 01, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

Hathras News - दुर्घटना के बाद चन्दपा पुलिस द्वारा पकड़ा गया ट्रक।ट्रक रोकने पर लटके युवक दस किलो मीटर परट्रक रोकने पर लटके युवक दस किलो मीटर परट्रक रोकने पर लटके

ट्रक रोकने पर लटके युवक को दस किलो मीटर पर खीचकर लाया चालक

सादाबाद, संवाददाता। शनिवार को आगरा अलीगढ़ हाइवे पर सादाबाद क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कई वाहनों में टक्कर मारकर फरार हो गया। लोगों ने ट्रक को रोक लिया। एक युवक ट्रक पर चढ़ा तो चालक ने ट्रक दौड़ा दिया। दस किलो मीटर तक उसे खींचकर ले आया। चंदपा पुलिस ने बैरियर लगाकर ट्रक को रोका तब कहीं जाकर युवक की जान बच सकी। शनिवार को आगरा अलीगढ़ हाइवे पर सादाबाद क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कई वाहनों में टक्कर मारकर फरार हो गया। घटना के दौरान इरफान पुत्र इस्माइल निवासी नगला हरकेश ने ट्रक को रोकने की कोशिश की।

बताया जाता है कि इरफान का वाहन दुर्घटना में शामिल नहीं था, बल्कि वह केवल ट्रक को रोकने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और इरफान ट्रक के बोनट पर लटक गए। चालक उन्हें लटकाए हुए ही तेज गति से हाथरस रोड की ओर भागता रहा, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस ने बैरियर लगाकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक नहीं रुका। बाद में चन्दपा पुलिस ने घेराबंदी कर चार बैरियर लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को रुकवा लिया। पीछा कर रही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और चालक को हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह द्वारा बताया गया कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।