भाकियू व बजरंग दल के पचास कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज
Hathras News - -स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिया था तालाब चौराहा पर धरना भाकियू व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्जभाकियू व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्

हाथरस,कार्यालय संवाददाता। हाथरस में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पचास से अधिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इन्होंने बिना किसी अनुमति के तालाब चौराहा पर धरना दिया था। भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर तालाब ओवरब्रिज के नीचे धरना-प्रदर्शन किया था। देर रात अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का आश्वासन दिए जाने और ज्ञापन स्वीकार किए जाने के बाद धरना समाप्त कराया गया था। नगर पालिका परिषद हाथरस के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि धरना प्रदर्शन बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के किया गया।
धरने के कारण नगर पालिका की ठेका पार्किंग का कार्य प्रभावित हुआ और आम लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पार्किंग ठेकेदार ने प्रदर्शन के चलते आर्थिक नुकसान होने की मौखिक शिकायत की है। पुलिस ने अधिशासी अधिकारी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली सदर प्रभारी सतेन्द्र राघव का कहना है कि ईओ की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


