Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsFarmers Protest Over DAP Shortage in Sadabad Police Intervene
सादाबाद में खाद न मिलने पर हंगामा,दौड़ी पुलिस

सादाबाद में खाद न मिलने पर हंगामा,दौड़ी पुलिस

संक्षेप:

Hathras News - सादाबाद में खाद न मिलने हंगामा,दौड़ी पुलिससादाबाद में खाद न मिलने हंगामा,दौड़ी पुलिससादाबाद में खाद न मिलने हंगामा,दौड़ी पुलिससादाबाद में खाद न मि

Sep 16, 2025 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

सादाबाद, संवाददाता। सोमवार को सादाबाद और सहपऊ की सोसायटी पर डीएपी को लेकर खूब हंगामा हुआ। मोनिया में किसान आपस में ही टकरा गये। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गये। किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। सादाबाद आलू की बेल्ट है। यहां के अधिकाश किसान बड़े पैमाने पर आलू की खेती करते है। इसके लिए किसानों को डीएपी की अधिक आवश्यकता होती है। जबकि सरकार के मानकों के हिसाब से किसान को एक बीघा जमीन के लिए ढाई बोरे ही डीएपी मिलने का प्रावधान है। किसानों को एक एकड़ में पांच बोरे डीएपी की जरूरत होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसलिए किसान इस कोशिश में होता है कि उसे किसी भी तरह से डीएपी मिल जाये। पिछले एक महीने से किसान सहकारी समितियों पर खाद के लिए चक्कर लगा रहे है। कड़ी मशक्कत के बाद किसानों को एक दो बोरे ही डीएपी मिल पा रही है। सोमवार को सादाबाद से राया रोड पर एक प्राइवेट दुकान पर ऐसे लंबी लाइन लगी थी जैसे किसी सहकारी समिति पर लाइन लगती हो। वहां से किसानों को एक दो बोरे ही खाद मिल रहा था। उससे थोड़ा आगे मोनिया सहकारी समिति पर सुबह पांच बजे से ही किसान अपने हाथों में खतौनी और आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर बैठे थे। दोपहर दो बजे के करीब आकर किसानों को खाद तो नहीं मिला,केवल मंगलवार को खाद लेने के लिए टोकन मिल गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कई बार किसानों में आपस में टकरा हो गया। घंटो तक हंगामा होता रहा। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अपने सामने किसानों को टोकन दिलवाये। किसानों का कहना है कि अभी से खाद की किल्लत है तो सरसों और आलू की बुवाई कैसे होगी अगर खाद जल्द ही पर्याप्त उपलब्ध नहीं कराई गई तो जिला प्रशासन से शिकायत की जाएगी वहीं किसानों ने कहा मोनिया समिति पर जल्द से जल्द डीएपी खाद की आपूर्ति कराई जाए, ताकि किसान समय पर बुवाई कर सकें और उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।