
खाद, बिजली, पानी की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजे कांग्रेसी
Hathras News - फोटो- 26- एडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी। खाद, बिजली, पानी की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजे कांग्रेसीखाद, बिजली, पानी की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट
हाथरस। किसानों की खाद, बिजली, पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसी कलक्ट्रेट पर गरजे। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरन के बाद राज्यपाल के नाम अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण की आवाज उठाई। जनपद के कांग्रेसियों ने मंगलवार को प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय व शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर भारी संख्या में कांग्रेसी पहुंचे और किसानों की खाद, बिजली, पानी की समस्याओं के निराकरण को लेकर के जोरदार धरना प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया गया। जिसमें पूरे प्रदेश में खाद की जमकर हो रही कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगाने, समुचित बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की गई। धरना सभा की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष करूणेश मोहन दीक्षित ने की। मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित ब्रह्मदेव शर्मा व पूर्व पीसीसी अशोक कुमार गुप्ता रहे। संचालन मुख्य प्रवक्ता डॉ मुकेश चंद्रा ने किया। धरना प्रदर्शन में जिला व शहर प्रवक्ता डॉ मुकेश चंद्रा, अवधेश बक्शी, संजीव आंधीवल, हबीब मलिक, जुनैद खान एडवोकेट, प्रिंस कर्दम, कृष्ण कुमार एडवोकेट, रामकुमार सारस्वत, योगेश कुमार, राजकुमार, जितेंद्र, वेद प्रकाश कर्दम, देवेंद्र शर्मा, ठाकुर कपिल सिंह, हरिओम परमार, संजय अग्रवाल, प्रिंस कर्दम आदि के नाम शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




