फसल नष्ट होने पर ओसी कलेक्ट्रेट को दिया ज्ञापन
Hathras News - ओसी कलेक्ट्रेट नवनीत कौर को ज्ञापन देते हुए फसल नष्ट होने पर ओसी को दिया ज्ञापनफसल नष्ट होने पर ओसी को दिया ज्ञापनफसल नष्ट होने पर ओसी को दिया ज्ञाप

मुरसान: सोमवार दोपहर को भारतीय किसान संघ जिला हाथरस के पदाधिकारियों ने फसल खराब हो जाने पर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट परिसर पर ओसी कलेक्ट्रेट नवनीत कौर को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि आंधी वर्षा ओलावृष्टि से रवि की फसल नष्ट होने से किसानों को उचित क्षतिपूर्ति सरकार द्वारा दिलाई जाए। भारतीय किसान संघ ने किसानों के हित में ज्ञापन दिया। ज्ञापन के समय ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता,जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौधरी, जिला मंत्री वीरपाल सिंह, जिला महिला प्रमुख चौधरी माधवी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रघुवर दयाल शर्मा, जिला जैविक प्रमुख योगेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, कार्यकारी सदस्य लखन सिंह, सासनी ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,सिकंद्राराऊ प्रभारी रजत राना आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


