Hathras News: तहसील स्तरीय की कमेटी करेगी केंद्र की खातिर सत्यापन
Hathras News: सूचनाएं हुई अपलोड,अब होगा स्कूलों का भौतिक सत्यापनतहसील स्तरीय की कमेटी करेगी की खातिर सत्यापनतहसील स्तरीय की कमेटी करेगी की खातिर सत्यापनतहसील स्तरीय

Hathras News: हाथरस: आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से तैयारियों को शुरु कर दिया गया है। परीक्षा को लेकर केंद्रों का आनलाइन निर्धारण किया जाना है। विद्यालयों से समस्त सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड करा ली गई है। सूचनाओं का सत्यापन अब विद्यालयों में जाकर डीएम के स्तर से गठित तहसील स्तरीय कमेटी से कराया जाएगा।
केंद्रों का निर्धारण
आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों का निर्धारण कराया जाना है। पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद ने सूचनाओं को अपलोड किये जाने के निर्देश जारी किए थे। विद्यालय संचालकों के स्तर से बेवसाइट पर सूचनाओं को अपलोड कर दिया गया। सूचनाएं अपलोड किए जाने की अंतिम तिथि 20 जुलाई नियत की गई थी। सूचनाओं के अपलोड हो जाने के बाद अब भौतिक सत्यापन किया जाना है। यदि भौतिक सत्यापन के दौरान सूचनाएं गलत निकली तो ऐसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। विद्यालयों की सूचनाओं का भौतिक सत्यापन हो जाने के बाद दस अगस्त तहसील स्तरीय कमेटी की आंख्या को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से आनलाइन परिषद की वेबसाइट अपलोड किए जाने की अंतिम तिथि है। बताते चले कि वर्ष 2025-26 में आयोजित हुई परीक्षा के लिए सौ विद्यालयों को केंद्र बनाया गया था。
इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा
242 विद्यार्थी देंगे इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को सरस्वती इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को कराए जाने के लिए तैयारियों को तेज कर दिया गया। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के करीब 242 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।


