छात्रवृति घोटाले में ईओडब्ल्यू की टीम ने दी दबिश
ईओडब्ल्यू की टीम ने छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में दबिश दी। यह घोटाला 2011-12 और 2012-13 के शैक्षणिक सत्र में अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की 24.92 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति के गबन से संबंधित है। हालांकि, टीम आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल नहीं हो पाई।

छात्रवृति घोटाले में ईओडब्ल्यू की टीम ने दी दबिश -(A) हाथरस। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने एक दशक पूर्व हुए छात्रवृत्ति घोटाले के मामले में शनिवार शाम को गांव नगला उम्मेद, रुहेरी व अन्य आस-पास के गांवों में दबिश दी। गांव में काफी देर तक पड़ताल करने के बाद पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्त में नहीं ले सकी।शैक्षणिक सत्र 2011-12 और 2012-13 में कक्षा आठ तक के अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों की 24.92 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का गबन किया गया था। इस मामले में थाना मुरसान में वर्ष 2014 में विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई।
ईओडब्ल्यू एक-एक कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शनिवार को टीम पूरी तैयारी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी करने आई थी। यहां कोतवाली हाथरस गेट में आमद कराई तथा यहां से फोर्स भी लिया गया। इसके बाद देर शाम नगला उम्मेद व रुहेरी के आस-पास दबिश दी गई। ऐसा पहली बार हुआ कि टीम को कामयाबी नहीं मिली। सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पुराने मामले में टीम छानबीन के लिए आई थी।


