Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsElderly Man Loses 1 25 Lakh to Cyber Fraud While Searching Doctor s Phone Number
डॉक्टर का फोन नंबर किया सर्च तो खाते से कटे 1.25 लाख रुपए

डॉक्टर का फोन नंबर किया सर्च तो खाते से कटे 1.25 लाख रुपए

संक्षेप:

Hathras News - डॉक्टर का फोन नंबर किया सर्च तो खाते से कटे 1.25 लाख रुपए डॉक्टर का फोन नंबर किया सर्च तो खाते से कटे 1.25 लाख रुपएडॉक्टर का फोन नंबर किया सर्च तो ख

Nov 03, 2025 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

डॉक्टर का फोन नंबर किया सर्च तो खाते से कटे 1.25 लाख रुपए -(A) डॉक्टर का फोन नंबर किया सर्च तो खाते से कटे 1.25 लाख रुपए - कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के लहरा रोड वसुंधरा कॉलोनी निवासी वृद्ध हुए साइबर ठगों के शिकार हाथरस। शहर के लहरा रोड वसुंधरा कॉलोनी निवासी वृद्ध साइबर ठगों के शिकार हो गए। डॉक्टर का फोन नंबर सर्च करने के चक्कर में उनके खाते से करीब 1.25 लाख रुपए पार हो गए। इस बात की जानकारी होने पर उनके होश उड़ गए। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के लहरा रोड निवासी अवनीश भारद्वाज को हार्ट की समस्या है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनकी अचानक से तबियत खराब हो गई। जिस पर वह अलीगढ़ के एक डॉक्टर का मोबाइल नंबर गूगल पर सर्च करने लगे। गूगल से प्राप्त हुए मोबाइल नंबर पर बात हुई तो बात करने वाले ले कूपन कटाने के कहा और उनके फोन पर एक लिंक भेज कर पैमेंट करने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही वृद्ध के दो बैंक अकाउंटों में से करीब सवा लाख रुपए कट गए। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। साइबर ठगों ने वृद्ध को अपना शिकायत बना डाला। इस बात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।