मिट्टी ले जा रहे डंपर चालक को धमकाया, फायरिंग
हाथरस में गढ़ी जैनी के निकट मिट्टी ले जा रहे डंपर चालक को धमकाने और हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने डंपर चालकों से गालीगलौज कर धमकाया और अवैध असलाहों से फायरिंग की। पीड़ित ने इस घटना की शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।

मिट्टी ले जा रहे डंपर चालक को धमकाया, फायरिंग -(A) हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गढ़ी जैनी के निकट मिट्टी ले जा रहे डंपर चालक को धमकाने व हवाई फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराते हुए भवानी शंकर उर्फ भोला निवासी नगला अठबरिया बाद थाना हाथरस गेट ने कहा है कि थाना चंदपा क्षेत्र के कैमार से डंपर से मिट्टी ले जा रहे थे। डंपरों को बृजमोहन व नन्दू चला रहे थे। विपक्षी अनुज, हेमू पुत्र दिनेशपाल, शानू पुत्र मुकेश मास्टर निवासीगण गंगचौली थाना हाथरस जंक्शन, सचिन उर्फ विराट पुत्र निवासी बाघऊ, साविर पुत्र अजीज खां निवासीगण गढी बलना थाना हाथरस जंक्शन, अनिल पुत्र नामालूम निवासी नयाबास थाना हाथरस गेट, पुष्पेन्द्र निवासी परसाना थाना चन्दपा एक साथ मिट्टी का काम करते हैं।
यह सभी आरोपी गांव गढीजैनी पर आये और डंपर से मिट्टी ले जा रहे चालकों से गालीगलौज करने लगे और धमकाने लगे। आरोपियों ने अवैध असलाहों से हवाई फायरिंग शुरु कर दी। जिससे डंपर चालक डंपर छोड़कर भाग गये। पीड़ित ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


