Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsDomestic Violence and Dowry Demand Allegations in Hathras Woman Evicted from Home
तीन लाख की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

तीन लाख की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

संक्षेप:

Hathras News - - कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने इगलास क्षेत्र के ससुराल के लोगों पर लगाया आरोप

Dec 02, 2025 11:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। तीन लाख की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप है। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके में रह रही विवाहिता ने इगलास क्षेत्र के ससुराल के लोगों पर आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव समदपुर निवासी रंजना पुत्री बनवारी लाल कटारा की शादी करीब 16 वर्ष पहले गौरव तिवारी पुत्र राकेश तिवारी निवासी गांव सिकन्दरपुर थाना इगलास जिला अलीगढ़ के साथ सम्पन्न हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, देवर, देवरानी दहेज की मांग को लेकर परेशान करते।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि ससुराल के लोग तभी से मारते पीटते व उत्पीडन करते चले आ रहे हैं। तभी से विवाहिता के माता पिता दहेज की मांग पूरी करते चले आ रहे थे। आरोप है कि 16 अक्टूबर 2025 को 8.00 पति, सास, देवर व देवरानी ने लातघूंसों से मारपीट कर धक्के मारकर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि ससुराल के लोग तीन लाख रुपए की मांग कर रहे हैं। यह पैसे पति के कैंसर के इलाज में खर्च हो गए है। उस पैसे को ससुराल के लोग मांगते हैं। कहते हैं कि रुपये अपने माता पिता से अपनी खेती विकवाकर लेकर आ, यदि पैसा नहीं लायेगी तो हमारे यहां से चली जा। आरोप है कि ससुराल के लोग कहते हैं कि अगर तू फिर से हमारे यहां वापस आई तो तूझे जान से मार देंगे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।