Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsDiwali Travel Rush Increased Bus Services and Crowded Stations in Hathras
भैया दूज पर लोगों ने किया ‘मुसीबतों का सफर

भैया दूज पर लोगों ने किया ‘मुसीबतों का सफर

संक्षेप:

Hathras News - भीड़ को देखते हुए अधिक बसों को चलाया गया लोकल रूटों पर, अधिकतर बसें रहीं रोड़ पर, शाम को लम्बे रूटों पर रवाना हुइ बस।

Oct 23, 2025 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली को लेकर रोडवेज महकमा वैसे तो पहले ही तैयार था लेकिन भैया दूज पर परिचालन व्यवस्था को और बल दिया गया। यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए अधिकतर बसों को लोकल रूटों पर रखा गया। इससे काफी हद तक यात्रियों को राहत मिली। शाम के बाद बसों को लम्बे रूटों पर भेजा गया। हाथरस डिपो के पास 91 बसें हैं। भीड़भाड़ का फायदा उठाया प्राइवेट वाहन संचालकों ने। डग्गेमारों ने शनिवार को जमकर चांदी काटी। भैया दूज पर यातायात व्यवस्थाओं ने लोगों को खूब परेशान किया लेकिन रोडवेज ने अपनी तरफ कोई कसर नहीं छोड़ी। भैया दूज पर उमड़ने वाली भीड़ भाड़ को देखते हुए सभी बसों को दुरुस्त करा लिया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनिवार को सभी बसों को मथुरा, अलीगढ़, सिकन्द्राराऊ, कासगंज, सादाबाद आगरा आदि रूटों पर चलाया गया। चार दर्जन से ज्यादा बसें लोकल रूटों पर यात्री सुविधा हेतु उपलब्ध रहीं। यात्रियों की भीड़भाड़ अधिक होने के कारण चालक, परिचालकों को खास निर्देश दिए गए कि स्टोपेजों पर रोककर यात्रियों को उतारें। दिनभर लोकल रूटों पर चलने के बाद बसों को लम्बे रूटों पर भेजा गया। शाम को घर लौटने वालों की भीड़ रही। रोडवेज की यह योजना कारगार रही तथा लोगों को राहत मिली। भैया दूज के मौके पर बस स्टैण्ड पर मेला सा लगा रहा। यात्रियों की इतनी भीड़ थी कि बसे भी कम से दिखाई पड़ रही थीं। बस लगते ही भर जाती थी। बहनों की बस स्टैण्ड पर भारी भीड़ जमा थी। हर किसी को जल्दी पहुंचने की पड़ी थी। इससे बस स्टैण्ड पर माहौल मेले जैसा नजर आ रहा था। दूसरी तरह प्राइवेट वाहनों में भी भारी भीड़ रही। बसों में अधिक भीड़ होने के कारण लोगों ने प्राइवेट वाहनों से सफर करना मुनासिफ समझा। प्राइवेट वाहन संचालकों ने लोगों से मनमाफिक दाम वसूलकर खूब जेब भारी की। लोगों ने जान जोखिम में डालकर सफर किया। - मथुरा कासगंज रूट पर ट्रेनों में रहीं यात्रियों की खासी भीड़ मथुरा कासगंज रूट पर आधा दर्जन पैसिंजर ट्रेनों का संचालन होता है। गुरुवार को भैयादूज के पर्व पर गुरुवार को अधिकांश ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ रही। भीड़ भी इतनी अधिक रही कि यात्रियों ने बच्चों को खिड़कियों से प्रवेश कराया। टिकट काउंटर पर भी यात्रियों की खासी भीड़ रही। इसके अलावा हाथरस जंक्शन स्टेशन पर टूंडला व अलीगढ के लिए संचालित होने वाली ट्रेनों में यात्रियों की खासी भीड़ रही। वहीं भीड़ को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।