Hathras News: श्री दाऊजी महाराज मेले की व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:डीएम

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

Hathras News: श्री दाऊजी महाराज मेले की में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:डीएमश्री दाऊजी महाराज मेले की में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:डीएमश्री दाऊजी महाराज मेले की में लापर

Hathras News: श्री दाऊजी महाराज मेले की व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:डीएम

Hathras News: कार्यक्रमों के आयोजकों से समन्वय कर कलाकारों,अतिथियों एवं दर्शकों की जानकारी पहले से प्राप्त करने के निर्देश।

कार्यक्रमों का समय पर संचालन

निर्धारित समय पर कार्यक्रम शुरू और समाप्त कराने के साथ पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने पर दिया जोर।

समीक्षा बैठक का आयोजन

हाथरस: श्री दाऊजी महाराज राजकीय मेले को में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए समन्वयक के रूप में तैनात किए गए संबंधित अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक करते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस अधिकारी को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी गंभीरता, जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, दर्शकों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। जिलाधिकारी ने विगत वर्षों में आयोजित हुए मेले के दौरान सामने आई समस्याओं एवं विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान उत्पन्न हुई कठिनाइयों के संबंध में अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षों की कमियों एवं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष उनके प्रभावी निराकरण की व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कार्यक्रमों के लिए नामित समन्वयकों को निर्देशित किया कि वे संबंधित आयोजकों से निरंतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा, कलाकारों एवं अतिथियों के आगमन तथा संभावित दर्शकों की संख्या आदि की जानकारी पहले से प्राप्त कर लें, ताकि सुरक्षा, मंच, पार्किंग, यातायात, विद्युत, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जा सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रमों के दौरान समय-प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रत्येक कार्यक्रम निर्धारित समय पर प्रारंभ हो तथा निर्धारित समय पर ही समाप्त हो, जिससे मंच समय से खाली हो सके और अगले कार्यक्रम का आयोजन भी निर्धारित समय पर सुचारु रूप से किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को मेला प्रांगण एवं मेला पंडाल के साथ-साथ पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग तथा श्रद्धालुओं के आवागमन से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर पूरी जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने वाहनों को भी निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें, जिससे मेला क्षेत्र में यातायात बाधित न हो और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि ड्यूटी के दौरान किसी अधिकारी को किसी प्रकार की समस्या अथवा अव्यवस्था दिखाई देती है तो उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करें तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि श्री दाऊजी महाराज मेला जनपद की आस्था, परंपरा एवं गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि मेले में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु एवं दर्शक को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो。

महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर

✦जिलाधिकारी ने बैठक में क्या निर्देश दिए?−
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी निभाने, दर्शकों की सुविधाओं का ध्यान रखने और समय पर कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहाथरसHathras News: श्री दाऊजी महाराज मेले की व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:डीएम