बल्देव छठ पर शहर के देवालयों में बही भक्ति की बयार
Hathras News - बल्देव छठ पर शहर के देवालयों में बही भक्ति की बयारबल्देव छठ पर शहर के में बही भक्ति कीबल्देव छठ पर शहर के में बही भक्ति कीबल्देव छठ पर शहर के में बही

बल्देव छठ पर शहर के देवालयों में बही भक्ति की बयार -(A) बल्देव छठ पर शहर के देवालयों में बही भक्ति की बयार सुबह देवालयों में हुआ अभिषेक तो शाम को हुए भव्य श्रंगार जगह जगह हुआ प्रसाद वितरण, हलवाई खाना सहित सभी मंदिरों में हुए आयोजन हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। शुक्रवार को बल्देव छठ के मौके पर शहर में सुबह से भक्ति की बयार बही। सुबह देवालयों में ठाकुर जी अभिषेक किया गया। इसके बाद भव्य श्रंगार किए गए। शाम को आरती के साथ फलबंगला का आयेाजन किया गया। शहर के हलवाई खाना स्थित दाऊजी मंदिर सभी मंदिरों में कार्यक्रमों का आयेाजन हुआ।
शहनाई का वाधन किया गया। देर रात तक मंदिरों में श्रध्दालुओं ने आस्था के संगम में डुबकी लगाई। ब्रज की देहरी पर घंटे धडियाल के साथ भोर होती हैं। शुक्रवार को बल्देव छठ के मौके पर सुबह से शहर के देवालयों में श्रध्दालुओं ने आस्था के संगम में डुबकी लगाई। शहर के हलवाई खाना स्थित दाऊजी मंदिर में ठाकुरजी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद भव्य पोशाक धारण कराई गई। मंदिर परिसर में शहनाई का वाधन हुआ। हलवाई खाना बाजार को भव्य तरीके से सजाया गया। इसके बाद मंदिर में भजन कीर्तन का आयेाजन हुआ। शाम को आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। वहीं शहर के किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर में दाऊ बाबा रेवती मइया का अभिषेक किया गया। इसके अलावा रूई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर आदि मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना की गई। काफी संख्या में श्रध्दालु मथुरा जिले के बल्देव दर्शन करने के लिए भी रवाना हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




