Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsDemand for Divider from Tehsil to Over Bridge to Prevent Accidents in Hathras
आगरा अलीगढ मार्ग पर बनाए जाए डिवाडर तभी राह होगी सुगम

आगरा अलीगढ मार्ग पर बनाए जाए डिवाडर तभी राह होगी सुगम

संक्षेप:

Hathras News - पूर्व सांसद राजेश दिवाकर को ज्ञापन देते जन सेवार्थ मंच के पदाधिकारी। आगरा अलीगढ मार्ग पर बनाए डिवाडर तभी राह होगीआगरा अलीगढ मार्ग पर बनाए डिवाडर त

Nov 03, 2025 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share Share
Follow Us on

हाथरस। जन सेवार्थ मंच के कार्यकर्ता एवं पूर्व सभासदों ने आमजन की सुगमता व सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सदर तहसील से ओवर ब्रिज तक डिवाइडर बनवाने के मांग को लेकर ज्ञापन पालिकाध्यक्षा की अनुपस्थिति में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर को सौपा। जन सेवार्थ मंच के संयोजक व समाजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी के आवास पर पहुँचा। मंच के कार्यकर्ताओं में पालिकाध्यक्ष की अनुपस्थिति में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर के साथ नगर की विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर चर्चा वार्ता की। ज्ञापन में कहा कि तहसील सदर से शहर की ओर आने वाले मुख्य मार्ग पर काफी ट्रैफिक रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मार्ग पर चार प्रमुख विद्यालय सेंट फ्रांसिस ,बीएलएस, सरस्वती विद्या मंदिर व राजेन्द्र लोहिया भी स्थित है। यह मार्ग विभिन्न कॉलोनियों को भी जोड़ता है। जिससे इस मार्ग पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है। सुबह ,दोपहर में स्कूल के बच्चों का आवागमन होता है। वही सायं को इस मार्ग पर ट्रैफिक काफी अधिक हो जाता है। मार्ग पर ट्रैफिक की अधिकता के कारण महिलाओं व एवं बुजुर्गों का सड़क को पार करना मुश्किल हो जाता है। कभी कभी सड़क पार करने के लिये 15 मिनट से भी अधिक समय लग जाता है। ट्रैफिक की अधिकता के कारण प्रतिदिन के लगभग छोटी छोटी दुर्घटना होती रहती है। जिसमें वाहन स्वामी एवं पदयात्री आंशिक/गंभीर घायल हो जाते है। ट्रैफिक की अधिकता के कारण कई गभीर दुर्घटनाएं भी इस मार्ग पर हो चुकी है। जिसमें कई लोगो का निधन भी हो गया है। आम लोगों को सुगमता प्रदान करने के लिए तहसील सदर से ओवरब्रिज तक मार्ग के बीच मे डिवाइडर का होना अति आवश्यक हो गया है। जिससे शहर के निवासियों व राहगीरों को दुर्घटनाओं से बचाया जा सकत है। ज्ञापन देने वालों में नारायण लाल ,वीरेंद्र माहौर ,श्री भगवान वर्मा, मनीष कूलवाल, हरप्रसाद माहौर, हिमांशु मिश्र, ललित उपाध्याय, मनोज शर्मा, कमलकांत दोबरावल आदि मौजूद रहे।