
फाइनेंस कर्मी व दिल्ली पुलिसकर्मी से मारपीट, हंगामा
Hathras News - फोटो- 41- मारपीट में घायल दिल्ली पुलिस कर्मी व फाइनेंस कर्मी। फाइनेंस कर्मी व दिल्ली पुलिसकर्मी से मारपीट, हंगामाफाइनेंस कर्मी व दिल्ली पुलिसकर्मी से
हाथरस, संवाददाता। फाइनेंस की रकम न चुकाने के बाद दिल्ली कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किए व्यक्ति को दिल्ली पुलिस फाइनेंस कर्मी के साथ बुधवार को चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी में गिरफ्तार करने पहुंची। ग्रामीणों ने धक्का मुक्की कर आरोपी को मुक्त कराकर भगा दिया। फाइनेंस कर्मी व दिल्ली पुलिस कर्मी के साथ धक्का-मुक्की करते मारपीट का आरोप है। गुरुवार को फाइनेंस कर्मी की तहरीर पर सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चंद्रगढ़ी निवासी इस्लाम पुत्र बाबू खान को साकेत कोर्ट दिल्ली ने भगोड़ा घोषित किया है।
आरोप है कि इस्लाम ने कई साल पहले दो लाख रुपये का फाइनेंस कराया था, जिसे जमा नहीं कराया। वहीं जो चेक दिया वह बाउंस हो गया। इसके बाद कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड सी 205 एमजी रोड सुल्तानपुर दिल्ली के कर्मचारी करन सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी दिल्ली ने मुकदमा दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि अब आरोपी पर फाइनेंस की रकम 2.80 लाख रुपये हो गई है। साकेत कोर्ट दिल्ली द्वारा आरोपी को भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद बुधवार को फाइनेंस कर्मी करन सिंह पुत्र दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार को साथ लेकर इस्लाम के घर चंद्रगढ़ी पहुंचे। यहां पर वह मौजूद मिला। जब उसको पकड़ कर थाना चन्दपा चलने लगे तो ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि इसी बीच शाहिद पुत्र भुरे खां, सद्दाम पुत्र भिखी खान, पंकज शर्मा पुत्र रघुराम शर्मा, मोनू चौधरी पुत्र ब्रज मोहन सिंह निवासी चन्द्रगढ़ी और आसिफ पुत्र आस मोहम्मद व आस मोहम्मद निवासी चिन्तागढ़ी मौके पर इक्काठा हो गये। आरोप है कि इन आरोपियों ने फाइनेंस कर्मी व दिल्ली पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपी इस्लाम को छुड़वाकर भगा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी आरोपी को भगाए जाने के बाद दिल्ली पुलिसकर्मी ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद जब इस्लाम और उसके घरवालों को तलाश किया तो वह नहीं मिले। यहां पर हुई मारपीट में फाइनेंस कर्मी व दिल्ली पुलिस कर्मी के अलावा उनके अन्य साथी गौरव शर्मा स्टेट हेड व जितेन्द्र टेटेररी मैनेजर भी घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद नामजद आरोपी मोनू चौधरी, आसिफ मलिक व पंकज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली चंदपा प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम सिंह ने बताया कि फाइनेंस कर्मी व दिल्ली पुलिस कर्मी के साथ हुई धक्का-मुक्की व मारपीट के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से तीन को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




