Hathras News: व्यापारियों के संग बिजली अफसरों ने की बैठक,हुआ मंथन
Hathras News: व्यापारियों के साथ बैठक करते एसई अजीत कुमार व्यापारियों के संग बिजली अफसरों की बैठक,हुआ मंथनव्यापारियों के संग बिजली अफसरों की बैठक,हुआ मंथनव्यापारियो

Hathras News: हाथरस। अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार सिंह एवं सह विद्युत अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह के सानिध्य में उद्योगपतियो एवं व्यापारी प्रतिनिधि गणो के साथ एक समन्वय बैठक का आयोजन ओढ़पुरा विद्युत केंद्र पर आयोजित की गयी। बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी उद्योगपति व्यापारी जनप्रतिनिधि ने विद्युत विभाग द्वारा बधाई गए विद्युत अधिभार एवं अवैध सिक्योरिटी, तथा विद्युत असीमित कटौती, विद्युत दरों में बढ़ोतरी , बल के पूर्ण भुगतान पर भी बिल में बकाया राशि का जोड़ देना, आदि मुद्दों को विद्युत अधिकारियों के सामने रखा। विद्युत अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई समुचित आश्वासन देकर जिज्ञासा को शांत किया प्रदेश विभाग द्वारा की जा रही नीति निर्धारण के अनुकूल स्थानीय स्तर पर उन नियमों को लागू किया जा रहा है उद्योगपति और व्यापारियों की समस्याओं को हम अपने स्तर से उच्च अधिकारियों तक पहुंच कर उनका समाधान करने का प्रयास करेंगे विद्युत कटौती में सुधार के लिएं हाथरस के समस्त फीडरों के जेई एवं संबंधित अधिकारियों को जनहित में कार्य करने का निर्देश और कटौती से बचने का निर्देश दिया।
बैठक में तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


