ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हाथरसओवरटेक करने पर हुआ विवाद,मारी गोली

ओवरटेक करने पर हुआ विवाद,मारी गोली

बाइक सवार दो रंगबाजों ने मजदूर के गोली मार दी। मजदूर अपने दोस्त के साथ शनिवार की सुबह सिंकदराराऊ बाइक से जा रहा था। सलेमपुर के पास एक बाइक पर सवार दो रंगबाजों ने पीछा करना शुरू कर दिया। बार-बार बाइक...

ओवरटेक करने पर हुआ विवाद,मारी गोली
हिन्दुस्तान टीम,हाथरसSat, 29 Jul 2017 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

बाइक सवार दो रंगबाजों ने मजदूर के गोली मार दी। मजदूर अपने दोस्त के साथ शनिवार की सुबह सिंकदराराऊ बाइक से जा रहा था। सलेमपुर के पास एक बाइक पर सवार दो रंगबाजों ने पीछा करना शुरू कर दिया। बार-बार बाइक को ओवरटेक करने लगे। विरोध करने पर रंगबाजों ने हाथापाई शुरू कर दी इसी बीच एक ने तमंचा निकाला और मजदूर के गोली मार दी। रोहन पुत्र फूलसिंह निवासी कटेलिया चंदपा की सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव पचौ में ननिहाल है। शनिवार की सुबह वह अपने दोस्त राजकुमार पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी अइयापुर कला के साथ बाइक से सिकंदराराऊ जा रहा था। बाइक को राजकुमार चला रहा था। जैसे ही वह सलेमपुर में बनकर तैयार हुए पॉलीटेक्निक को पार करके आगे निकले तो एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करना शुरू कर दिया। राजकुमार ने जब विरोध किया तो वह नहीं माने और लगातार दोनों को परेशान करते रहे। बाद में बदमाशों ने बाइक को रुकवा लिया। बाइक रुकते ही दोनों के बीच मारपीट होने लगी। अचानक एक बदमाश ने तमंचा निकाला और रोहन के कंधे में गोली मार दी और बाइक पर सवार होकर भाग निकले। सूचना मिलते ही जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल रोहन को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां से हालत गंभीर होने के कारण अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस बीच राजकुमार ने बाइक का नंबर नोट कर लिया। जिसे पुलिस को दे दिया है। कोतवाली जंक्शन इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाइक का नंबर पता चल गया है। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें