रालोद विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास
Hathras News - सड़क निर्माण के शिलान्यास के दौरान रालोद विधायक गुड्डू चौधरी, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान व ग्रामीण रालोद विधायक ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास

हाथरस। विधानसभा क्षेत्र सादाबाद के ब्लॉक मुरसान के गांव कटेला से नगला अनी को जोड़ते हुए लिंक मार्ग का शिलाान्यास विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू ने पूजा अर्चना कर किया। इस सड़क के नवनिर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया जा रहा है। शिलान्यास के दौरान रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि रालोद विधायक गुड्डू भईया द्वारा जिस सड़क का शिलान्यास किया गया है उसके दोनों तरफ के गांव के लोगों की मुरसान से संपर्क जुड़ेगा। राष्ट्रीय लोक दल और उसके विधायक विकास को समर्पित हैं। विधायक गुड्डू चौधरी ने बोलते हुए कहा कि इन दोनों गांव के ग्रामीणों की यह बहुत पुरानी मांग थी, जो आज पूरी हुई है।
जन सामान्य के जीवन को सुलभ बनाने के लिए विकास कार्य तेजी से और निरंतर कराए जाएंगे। इस मौके पर ग्रामीण देवेंद्र सिंह कटेला, रामगोपाल नगला अनी, शीशपाल सिंह पूर्व प्रधान, विजय सिंह फौजी बर्दवारी, देवेंद्र सिंह भट्टे वाले, शिवराम पहलवान, शिबू नेताजी आदि लोग उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


