Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsCongress Leader Vivek Upadhyay Detained Ahead of Lok Sabha Protest in Delhi
कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस ने किया नजरबंद
Hathras News - हाथरस में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को दिल्ली में लोकसभा घेराव में शामिल होने से पहले उनके घर पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या का प्रमाण बताया और कहा कि सरकार की...
Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसTue, 12 Aug 2025 09:43 PM

हाथरस। मंगलवार को दिल्ली में होने वाले लोकसभा घेराव में शामिल होने जाने से पहले कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय को उनके आवास पर पुलिस ने नजर बंद कर लिया। रात 10 बजे पुलिस ने उनको घर में नज़रबंद कर रखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह कार्यवाही लोकतंत्र की हत्या का प्रत्यक्ष प्रमाण है। जनता की आवाज़ दबाने वाली यह तानाशाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब बस तानाशाही नहीं चलेगी। लोकतंत्र की हत्या बंद करो। जनता से डरने वाली सरकार घर जाओ। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ी जाएगी और अंत तक जारी रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




