रोडवेज बस और लोडर टेंपो की टक्कर, दो गंभीर

Mar 10, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हाथरस
share

Hathras News - रोडवेज बस और लोडर टेंपो टक्कर, दो गंभीररोडवेज बस और लोडर टेंपो टक्कर, दो गंभीररोडवेज बस और लोडर टेंपो टक्कर, दो गंभीररोडवेज बस और लोडर टेंपो टक्कर, दो

रोडवेज बस और लोडर टेंपो की टक्कर, दो गंभीर

हाथरस: कोतवाली चन्दपा के आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर सोमवार की दोपहर आमने सामने की टक्कर रोडवेज बस और आइस्क्रीम से भरे लोडर टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में कराया गया। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर सोमवार की दोपहर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रहे क्वालिटी आइसक्रीम से भरे लोडर टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे लोडर टेंपो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में टेंपो चालक पप्पन निवासी अलीगढ़ और रोडवेज बस चालक तहसीलदार सिंह निवासी सादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस के अनुसार, फाउंड्री नगर डिपो की बस अलीगढ़ से सवारी लेकर आगरा जा रही थी, जिसमें करीब 52 यात्री सवार थे। ट्रेक्टर ट्रोला को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और लोडर टेंपो से टकरा गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कोतवाली भेजा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।