
धूप खिली तो जिला अस्पताल में उमड़े 1800 मरीज।
Hathras News - स्वास्थ्य:धूप खिली तो जिला अस्पताल में उमड़े 1800 मरीज।धूप खिली तो जिला अस्पताल में उमड़े 1800 मरीज।धूप खिली तो जिला अस्पताल में उमड़े 1800 मरीज।धूप ख
हाथरस। बीते दिनों देखने को मिले कोहरे के सितम और प्रचंड सर्दी के बाद को कोहरे का कहर थमने और मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर जनजीवन पर पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। मौसम साफ रहने का असर सरकारी अब सरकारी कार्यालयों और अस्पताल में साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे। सुबह से ही पर्चा, दवा काउंटर और ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। मरीजों को चिकित्सक को दिखने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा।
बता दें कि बीते दिनों कई दिनों तक मौसम का मिजाज काफी बिगड़ रहा था। समूचा शहर कोहरे के आगोश में सिमटा रहा था। धूप के दर्शन नहीं होने की वजह से ठंड के तेवर और ज्यादा प्रचंड हो गए थे। कोहरे और ठंड के डबल अटैक के चलते जनजीवन पूरी तरह से पटरी से उतर गया था। जिसके चलते लोगों के काम-काज भी प्रभावित हो रहे थे, लेकिन मौसम साफ होने और कोहरा थमने के साथ ही लोगों का जनजीवन पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। बुधवार सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा और चटकदार तेज धूप खिली। मौसम साफ रहने के चलते लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले। सुबह से ही शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल में शहर और आस-पास के देहात क्षेत्रों से मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरु हो गया था। ओपीडी के पर्चा काउंटर पर पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लगी रही। ऐसा ही तस्वीर चिकित्सकों के कक्ष के बाहर, दवा काउंटर, पैथोलॉजी लैब पर भी दिखाई दी। मरीजों को चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने के लिए काफी देर कतार में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक ओपीडी बंद होने के समय तक लगभग 1800 मरीज पहुंचे। जिसमें ज्यादातर सांस और जुकाम के मरीज शामिल रहे। इसके अलावा, वायरल, खांसी, त्वचा संबंधी बीमारी के मरीज भी शामिल रहे। चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों को देखा गया और उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई। जिन मरीजों को जांच की आवश्यकता थी उनकी जांच कराई गई। वर्जन:: बुधवार को मौसम साफ रहने की वजह से ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि देखी गई। ओपीडी में लगभग 1800 मरीज पहुंचे। जिसमें ज्यादातर मरीज सांस और जुकाम से पीड़ित शामिल रहे। ---डॉ. सूर्य प्रकाश, सीएमएस, बागला संयुक्त जिला अस्पताल। ----

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




