Hathras News: उगी घास झाड़ियों को काटकर सफाई कर्मियों ने चमकाया ब्लॉक
Hathras News: सहपऊ ब्लाक में सफाई कर्मियों का सम्मान करते अधिकारी। उगी घास झाड़ियों को काटकर कर्मियों ने चमकाया ब्लॉकउगी घास झाड़ियों को काटकर कर्मियों ने चमकाया ब्

Hathras News: सहपऊ। ब्लॉक सभागार में सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इससे पहले सफाईकर्मियों ने पूरे ब्लॉक परिसर और आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान सफाई कर्मी सीढ़ियों के सहारे ब्लॉक कार्यालयों की छतों पर पहुंचे। वहां उगी घास व झाड़ियों को काटकर साफ किया। ब्लॉक कार्यालयों की छतों पर लंबे समय से गंदगी का अंबार लगा हुआ था। झाड़ियों और घास के कारण बरसात के दौरान छतों पर सीलन के साथ पानी टपकने की समस्या भी बनी हुई थी। सफाईकर्मियों ने छतों की सफाई कर कचरा हटाया, जिससे कार्यालय परिसर साफ-सुथरा नजर आया।
सफाई अभियान पूरा होने के बाद एडीओ पंचायत अनिल उपाध्याय ने सभी सफाईकर्मियों को पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर से गांवों में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सफाईकर्मियों को गांवों की गलियों और नालियों के आसपास उगी झाड़ियों को पूरी तरह साफ करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर जलभराव की समस्या रहती है, वहां पानी की निकासी सुनिश्चित कराई जाए और आवश्यकतानुसार एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाए, ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। इस मौके पर अनीस खान, मुकेश गौतम, बंशीवाला, अनुरुद्ध आचार्य, विजय आदि मौजूद रहे।

